पिलानी में अंबेडकर जयंती पर मैराथन:भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की, पूर्व संध्या पर दीपोत्सव
पिलानी में अंबेडकर जयंती पर मैराथन:भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की, पूर्व संध्या पर दीपोत्सव
पिलानी : पिलानी में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीपोत्सव मनाया और ‘रन फॉर अंबेडकर-रन फॉर इक्वैलिटी’ मैराथन का भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह शेखावत ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव सिंह शेखावत मुख्य अतिथि थे। मन की बात जिला प्रमुख मुरली मनोहर शर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सरोज श्योराण सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के विचारों पर बात की।उनके सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया।
इससे पूर्व, ‘रन फॉर अंबेडकर-रन फॉर इक्वैलिटी’ मैराथन का आयोजन किया गया। चिड़ावा डीएसपी विकास धींधवाल इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। उन्होंने दौड़ में शामिल होकर युवाओं का उत्साहवर्धन किया और कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी समाज को सही दिशा प्रदान करते हैं।
मैराथन में इंद्रमणि कॉलेज के प्राचार्य अशोक कुमार, डॉ. एन.सी. जैन, डॉ. हरिसिंह सांखला, महेंद्र बाड़ेटिया, पार्षद महेंद्र, ललित ढेढ़वाल, रणवीर गोठवाल, धर्मपाल बौद्ध और विनोद मोयल सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। डॉ. भीमराव अंबेडकर समता संस्था पिलानी और सर्व समाज पिलानी ने भी इस कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2094957

