लाखनी में अंबेडकर प्रतिभा खोज परीक्षा आयोजित:400 से अधिक छात्र पंजीकृत, 80 प्रतिशत से ज्यादा रही उपस्थिति
लाखनी में अंबेडकर प्रतिभा खोज परीक्षा आयोजित:400 से अधिक छात्र पंजीकृत, 80 प्रतिशत से ज्यादा रही उपस्थिति
रींगस : रींगस के लाखनी गांव में अंबेडकर युवा संस्थान ने अंबेडकर जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों के पहले चरण में अंबेडकर प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन किया। इसमें जिलेभर से कक्षा 6 से 10 तक के छात्रों ने भाग लिया। संस्थान अध्यक्ष श्यामलाल मेघवाल ने बताया कि परीक्षा के लिए 400 से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें करीब 80 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति दर्ज की गई। परीक्षा दो वर्गों में आयोजित की गई थी:
प्रतियोगी परीक्षा के समान था पेपर का लेवल-परीक्षा प्रभारी
परीक्षा प्रभारी गोपाल लाल ने जानकारी दी कि यह परीक्षा का दूसरा संस्करण था। प्रश्न पत्र का स्तर वर्तमान प्रतियोगी परीक्षाओं के समान था, जिसमें ओएमआर आधारित, द्विभाषी प्रश्न पत्र, पांचवां विकल्प और गलत उत्तरों के लिए ऋणात्मक अंक जैसी विशेषताएं शामिल थीं। परीक्षा की आंसर शीट आज शाम तक जारी की जाएगी।
केंद्र प्रभारी मदनलाल वर्मा ने बताया कि यह परीक्षा सर्वसमाज के बच्चों के लिए निःशुल्क आयोजित की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण परिवेश में वास्तविक प्रतिस्पर्धा का माहौल प्रदान करना है। संस्थान सदस्य अजय लोहमरोड ने बताया कि संस्थान बच्चों के लिए निःशुल्क कोचिंग कक्षाएं भी संचालित करता है।
14 अप्रैल को होगी परिणाम की घोषणा
परीक्षा प्रबंधक कृष्ण सामरिया ने बताया कि परीक्षा में शामिल छात्रों ने प्रश्न पत्र के स्तर की सराहना की और इसे आरपीएससी एवं अधीनस्थ बोर्ड के परीक्षा पैटर्न के समान बताया। परीक्षा परिणाम की घोषणा 14 अप्रैल को बाबासाहेब जयंती पर की जाएगी, जिसमें एक से दस स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में, 14 अप्रैल को अंबेडकर खेल मैदान में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें पुरुष और महिला वर्ग में 100 मीटर, 400 मीटर और 1600 मीटर दौड़ शामिल होगी। इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को सम्मानित किया जाएगा।
इन्होंने दी सेवाएं
इस अवसर पर सूरजमल बाजिया, सुरेंद्र बाजिया, प्रहलाद, सुवालाल, भूराराम, श्रवण, धर्मपाल, महावीर, बबन, बंशीधर, नितेश, सुभाष, महेंद्र, कृष्ण सामरिया, बलराम, नरसीलाल, भवानीशंकर और अमीषा सहित कई सदस्यों ने अपनी सेवाएं दीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2094957

