चूरू के आसलू की बेटी मरियम ने जीता कांस्य पदक प्रथम आल इंडिया नेशनल इंडोर रोविंग चैम्पियनशिप में
चूरू के आसलू की बेटी मरियम ने जीता कांस्य पदक प्रथम आल इंडिया नेशनल इंडोर रोविंग चैम्पियनशिप में
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव आसलू की बेटी ने प्रथम आल इंडिया नेशनल इंडोर रोविंग चैंपियनशिप 2026 जवाहर लाल नेहरू इंडोर स्टेडियम कटक उड़िसा में 8 अप्रेल 2026 से 11 अप्रैल 2026 में सम्पन्न हुई। जिसमें आसलू गांव के डॉ कादिर हुसैन की बेटी और राजलदेसर के मोहम्मद रमजान अली गौरी के बेटे इमरान गौरी की बहु मरियम ने अपनी मेहनत के बल पर मिक्स रिले फ़ोर में कांस्य पदक प्राप्त कर मुस्लिम समाज के साथ साथ राजस्थान में अपनी छाप छोड़ी है। इस प्रतियोगिता में इंजीनियर मोहम्मद इस्लाम आसलू, इमरान गौरी राजलदेसर और मोहम्मद नाजिम अलसीसर ने मिक्स रिले फ़ोर में चौथा स्थान प्राप्त किया है। कांसेप्ट टू आर्गो मीटर पर शक्ति प्रदर्शन से लेकर रणनीतिक कुशलता तक, इन खिलाड़ियों ने दिखाया है कि प्रदेश के गौरव के लिए लड़ना क्या होता है।
मरियम के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने पर डॉ कादिर हुसैन ने खुश होकर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लाखाऊ में लड़्डू बंटवाएं । डॉ कादिर हुसैन ने बताया कि मरियम 36 वर्ष की उम्र में गृहिणी होकर शिक्षा डी फार्मेसी, बीएसटीसी,डीएएनपी के साथ साथ कॉम्पीटिशन की तैयारी, बच्चों एवं ससुराल की जिम्मेदारियों को निभाते हुए अथक परिश्रम के अनगिनत घंटे घूरू में आकर कांसेप्ट् टू आर्गो मीटर पर जमकर मेहनत कर एक अविश्वसनीय सफर तय किया है। बेटी मरियम ने काजी समाज के साथ साथ राजस्थान के मुस्लिम समाज को भी गर्व महसूस कराया है।
इस मौके पर डॉ कादिर हुसैन और मरियम के दादा हाजी बदरुद्दीन भाटी उर्फ बदरी खान सेवा निवृत्त प्रधानाध्यापक को गांव एवं पंचायत वासियों ने बधाई दी है। जिसमें विजय सिंह तंवर, अनौप सिंह राठौड़, रावत राम बजाड़, भंवर सिंह तंवर, हनुमान प्रसाद शर्मा अध्यापक, विनोद कुमार बजाड़ व्याख्याता, मुस्ताक अली अखान प्रबोधक, रफीक खान अखान अध्यापक, राकेश तंवर उर्फ रोकी, मैनुद्दीन सेवा निवृत्त शारीरिक शिक्षक, मुस्ताक अली सैयद वरिष्ठ अध्यापक, राजवीर सिंह राठौड़ आदि ने मुबारक बाद दी और मरियम के कांस्य पदक जीतने पर और बाकी के चौथे स्थान पर रहने पर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2093878


