हज एवं उमराह प्रशिक्षण कैंप मदरसा सैयदना तोकिर उलूम में सफलता पूर्वक सम्पन्न
हज से जुड़े हुए 10 सदस्यों का किया सम्मान
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय से हज और उमराह का मुकद्दस सफर शुरू करने से पहले जरूरी जानकारी और रहनुमाई हासिल करने के लिए फ्री सेवा केम्पस लगाया गया। जिसमें हज ट्रेनर इमरान सरकेल, हाजी यूसुफ खान चौहान, मौलाना इमदाद मदनी अतारी शेरानी आबाद, आलीमा दावत-ए-इस्लामी एवं प्रोफेसर डॉ शमशाद अली आदि ने हज के एतराम व एहराम और अरकान के बारे में प्रैक्टिकल तरीके से समझाया और बताया इसी कैंप्स में अलग से औरतों को आलीमा ने प्रैक्टिकल तरीके से समझाया और एहतराम-तवाफ-सई-हल्क-तफसीर से बताया गया । यह कैंप सैनिक बस्ती स्थित मदरसा सैयदना तौकीर उलूम के कैम्पस में लगाया गया जिसमें ट्रेनिंग लेने वाले हज यात्रियों के लिए सभी तरह की व्यवस्थाएं दी गई।

इमरान सरकेल ने बताया कि यह एक रिफरेंस कैम्प है जिसमें नई हज कमेटी की तरफ से आई हुई। तमाम अपडेट्स और गाइडलाइंस के बारे में विस्तार से बताया गया। हाजियों के लिए खास तोहफा (गिफ्ट्स) कैंप में शिरकत करने वाले हाजियों को दिया गया । जीसमे एक हदीया किट, हैन्ड बैग स्लीपर, बैग तस्बीह -हज मुकद्दस गाइड बुक दी गई। ओर जरूरी सूचना इस कैम्प में आगामी दिनों में हज व उमराह पर जाने वाले सभी हुज्जाज-ए-किराम को सफर की बारीकियों और कागजी कार्रवाई को समझाया गया।

इस बेहतरीन मौके पर हज से जुड़े हुए 10 सदस्यों का सम्मान किया गया। हाजी युसूफ खान चौहान शिक्षाविद् (हज खिदमत), हाजी उस्मान गनी खा दिलावरखानी शिक्षाविद् (सदर मदरसा सैयदना तौकीर उलूम), मोहम्मद अली पठान ब्यूरो चीफ (पत्रकारिता क्षेत्र में), सलीम खान सर्वा (राहत वैलफेयर सोसायटी), इशाक खान डायरेक्टर किड्स स्कूल (बालिका शिक्षा क्षेत्र), समाजसेवी आरिफ खान दौलत खानी, हाजी यूनुस खान एडवोकेट, हाजी सिराज खान जोईया राजवंशी महासभा जिला अध्यक्ष, गफ्फार भाटी (हज खिदमतगार) व शेख असलम अतारी (दावते – इस्लामी)। जिला हज कमेटी द्वारा बेहतरीन सेवा देने के लिए सम्मानित किया गया।
इस मौके पर मुफ्ती गुलशेर मिस्बाही, एडवोकेट हकीम अहमद खान, मौलाना शहाबुद्दीन, हाजी यूनुस खान जोईया, सलीम खान दिलावर खानी, इमाम हाफिज अब्बास, अयूब खान, मुख्तियार खान, दिलावर खानी, मास्टर शाकीर भाटी आदि उपस्थित रहे। आए हुए सभी का हाजीयो का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। स्टेट हज इंस्पेक्टर सलेमुद्दीन ख़ान नहीं सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन हज ट्रेनर इमरान सरकेल ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2093878


