मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने राजीविका मिशन की समीक्षा की
लखपति दीदियों से किया वर्चुअल संवाद, महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर
झुंझुनूं : वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में रविवार को राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी 41 जिलों से अधिकारी एवं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी करीब 425 “लखपति दीदियों” ने भाग लिया।
बैठक में मुख्य सचिव ने सिटिजन-सेंट्रिक अप्रोच के तहत कार्य करने के निर्देश दिए। विभिन्न जिलों से जुड़ी महिलाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए आत्मनिर्भरता की दिशा में किए गए प्रयासों की जानकारी दी।
समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने राजीविका के कार्यों को और प्रभावी बनाने के लिए 10-स्टेप रिफॉर्म लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मिशन के तहत 4.34 लाख स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 51.22 लाख महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए क्रेडिट, मार्केट और स्किल लिंकेज पर आधारित मजबूत रोडमैप तैयार किया जाए।
उन्होंने सफलता की कहानियों के प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया का अधिक उपयोग करने तथा महिलाओं के साथ हर माह वेबिनार के माध्यम से संवाद बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही विभिन्न शहरों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए समग्र कैलेंडर और शो प्लान तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि उत्पादों को बेहतर बाजार मिल सके।
मुख्य सचिव ने उद्योग, एमएसएमई, टेक्सटाइल एवं अन्य विभागों के साथ समन्वय बढ़ाने के निर्देश देते हुए महिलाओं द्वारा संचालित कुटीर उद्योगों को एमएसएमई के रूप में विकसित करने पर जोर दिया। इसके अलावा राजस्थान महिला निधि से संबंधित बैंकिंग प्रक्रियाओं, ऋण अवधि और पुनर्भुगतान प्रणाली की भी समीक्षा की गई। इस अवसर पर डीपीएम रामनिवास, एसबीआई के प्रतिनिधि मुकेश सहित अन्य अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2093784


