[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उज्जैन में गूंजा शिमला के आचार्य अभिमन्यु पाराशर का नाम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उज्जैन में गूंजा शिमला के आचार्य अभिमन्यु पाराशर का नाम

‘फूल चयन’ पद्धति से विद्वानों को किया अचंभित

शिमला : धार्मिक नगरी उज्जैन में आयोजित राष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन में आचार्य अभिमन्यु पाराशर ने अपनी विद्वत्ता का प्रभाव छोड़ा। ज्योतिष के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान और नवाचारों के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। सम्मेलन का आयोजन होटल सतयुग इन में हुआ, जहां आचार्य पाराशर ने ज्योतिष के पुनरुत्थान विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उनकी अनोखी “फूल चयन” पद्धति रही। इस विधि के माध्यम से उन्होंने उपस्थित लोगों द्वारा चुने गए फूलों के आधार पर उनके मन में चल रहे प्रश्नों के सटीक उत्तर देकर देशभर से आए विद्वानों को आश्चर्यचकित कर दिया।

उनकी इस विशिष्ट शैली को सम्मेलन में काफी सराहना मिली और इससे उन्हें विशेष पहचान प्राप्त हुई। कार्यक्रम में प्रमुख आचार्य शिव लहरी शर्मा, संयोजक राजेंद्र शर्मा, रामानंद शर्मा, दुष्यंत गौतम, मुकेश भारद्वाज, पवन शर्मा, विक्रम ओझा एवं प्रेमलता शर्मा ने संयुक्त रूप से स्मृति चिन्ह भेंट कर आचार्य पाराशर को सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. जगदीश महाराज, डॉ. नरेंद्र शर्मा, डॉ. रामनिवास मानव, बजरंग लाल यादव एवं संजय सुरोलिया सहित अनेक लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Related Articles