[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना के गणेश्वर में शहीद की पुण्यतिथि पर मेला:13 अप्रैल को होगा विशाल कुश्ती दंगल, महिला पहलवान उतरेंगी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना के गणेश्वर में शहीद की पुण्यतिथि पर मेला:13 अप्रैल को होगा विशाल कुश्ती दंगल, महिला पहलवान उतरेंगी

नीमकाथाना के गणेश्वर में शहीद की पुण्यतिथि पर मेला:13 अप्रैल को होगा विशाल कुश्ती दंगल, महिला पहलवान उतरेंगी

नीमकाथाना : नीमकाथाना के गणेश्वर में शहीद गोकुलचंद यादव की 10वीं पुण्यतिथि पर 13 अप्रैल, सोमवार को एक विशाल मेले और कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

तिरंगा रैली निकलेगी

आयोजन समिति के अनुसार, 13 अप्रैल को सुबह 8:15 बजे तिरंगा रैली निकाली जाएगी। इसके बाद सुबह 10:15 बजे शहीद स्मारक पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि कार्यक्रम होगा। दोपहर 12:15 बजे से कुश्ती दंगल शुरू होगा, जिसमें कई प्रसिद्ध पहलवान भाग लेंगे। दंगल में विजेता पहलवान को 21,000 रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।

इस बार महिला पहलवानों की कुश्ती भी आयोजित की जाएगी, जिससे आयोजन का आकर्षण बढ़ेगा। आयोजकों ने कुश्ती में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों से अपना आधार कार्ड साथ लाने की अपील की है।

Related Articles