अखिल भारतीय किसान सभा का 90वां स्थापना दिवस मनाया:रींगस में दो दिवसीय कार्यक्रमों का रविवार को हुआ समापन
अखिल भारतीय किसान सभा का 90वां स्थापना दिवस मनाया:रींगस में दो दिवसीय कार्यक्रमों का रविवार को हुआ समापन
रींगस : अखिल भारतीय किसान सभा तहसील कमेटी रींगस के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रमों का रविवार को समापन हो गया। ये कार्यक्रम किसान सभा के 90वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किए गए थे। कार्यक्रम कस्बे की रामेश्वर कॉलोनी स्थित किसान सभा भवन में हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान सभा तहसील अध्यक्ष केशाराम धायल ने की। इस अवसर पर किसान सभा का झण्डारोहण कर कार्यक्रमों का विधिवत शुभारंभ किया गया।
कामरेड हजारीलाल शर्मा ने बताया कि किसान सभा ने स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आजादी के बाद भी संगठन ने किसानों और आम आदमी के हितों के लिए कई आंदोलन लड़े और उनमें सफलता भी प्राप्त की। कामरेड एडवोकेट सीताराम पावंडा और तहसील सचिव भूदाराम बगडिया ने किसान सभा की स्थापना के इतिहास और उसके उद्देश्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर कामरेड पूर्व सरपंच गोपाल सिंह बाजिया, एडवोकेट सीताराम पावंडा, सूरजभान धायल, मालीराम वर्मा, हरलाल सिंह, मदन बाजिया, बीरबल बगडिया, जवाहर सिंह मूण्ड और सुरेश कुमार शर्मा सहित कई लोग उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2093824


