[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

घस्सू के डॉ. विकास भास्कर RUHS बोर्ड में सदस्य बने:RUHS पोस्टग्रेजुएट अध्ययन बोर्ड में एमिनेंट एक्सपर्ट सदस्य नियुक्त

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

घस्सू के डॉ. विकास भास्कर RUHS बोर्ड में सदस्य बने:RUHS पोस्टग्रेजुएट अध्ययन बोर्ड में एमिनेंट एक्सपर्ट सदस्य नियुक्त

घस्सू के डॉ. विकास भास्कर RUHS बोर्ड में सदस्य बने:RUHS पोस्टग्रेजुएट अध्ययन बोर्ड में एमिनेंट एक्सपर्ट सदस्य नियुक्त

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ के निकटवर्ती गांव घस्सू निवासी डॉ. विकास भास्कर को राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (RUHS), जयपुर के नर्सिंग संकाय के पोस्टग्रेजुएट अध्ययन बोर्ड में सदस्य नियुक्त किया गया है। उन्हें ‘टू एमिनेंट एक्सपर्ट्स’ श्रेणी के तहत यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विश्वविद्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कुलपति के अनुमोदन के बाद रजिस्ट्रार ने यह नियुक्ति जारी की है। डॉ. भास्कर वर्तमान में उत्तर प्रदेश के राजकीय नर्सिंग कॉलेज, सैफई में सहायक आचार्य के पद पर कार्यरत हैं।

डॉ. विकास भास्कर के पिता रिछपाल सिंह भास्कर राजकीय जनरल नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र, एस.के. अस्पताल सीकर के पूर्व प्राचार्य रह चुके हैं। उनके छोटे भाई डॉ. अटल भास्कर लक्ष्मणगढ़ जिला चिकित्सालय में पीएमओ के पद पर कार्यरत हैं। इस नियुक्ति पर स्थानीय नागरिकों और शुभचिंतकों ने डॉ. भास्कर को बधाई दी है।

Related Articles