[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बावड़ी में अंबेडकर जयंती 14 अप्रैल को


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

बावड़ी में अंबेडकर जयंती 14 अप्रैल को

सरकारी सेवाओं में चयनित व मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

जाजोद : ग्राम पंचायत बावड़ी स्थित शहीद दीपचंद वर्मा राउमावि में मंगलवार 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई जाएगी। इस अवसर पर एक प्रतिभा सम्मान समारोह का भी आयोजन किया जाएगा। डॉ. बी. आर. अंबेडकर विचार मंच बावड़ी के सदस्यों ने बताया कि समारोह में 1 अप्रैल 2025 से 14 अप्रैल 2026 के बीच विभिन्न सरकारी सेवाओं में चयनित कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, सत्र 2025-26 में सरकारी विद्यालयों की कक्षा 10वीं और 12वीं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को भी मंच पर सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9 बजे डॉ. बी. आर. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया जाएगा। समारोह के दौरान छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी।

Related Articles