[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महात्मा फुले एवं बाबा साहेब अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

महात्मा फुले एवं बाबा साहेब अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर

उदयपुरवाटी में फुले-अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में 116 युवाओं ने किया रक्तदान

उदयपुरवाटी : कस्बे में घूमचक्कर के निकट महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबाराव फुले एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर गोस्वामी तुलसीदास महाविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में क्षेत्र के युवाओं ने अभूतपूर्व उत्साह दिखाते हुए मानवता की सेवा का संकल्प लिया। रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गीता फाउंडेशन के निदेशक विनोद कुमार के कुशल निर्देशन में शांति ब्लड बैंक की टीम द्वारा कुल 116 यूनिट रक्त का संग्रहण किया गया। यह रक्त भविष्य में जरूरतमंदों के जीवन बचाने के काम आएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष प्रत्याशी हिमांशु सैनी एवं विकास सैनी ने की।

इस दौरान अतिथियों ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। शिविर के सफल आयोजन में गोस्वामी तुलसीदास कॉलेज संचालक सहदेव जी सैनी, कॉलेज व्यवस्थापक धर्मवीर सैनी, दिनेश मिटावा, रणवीर सिंह खंडेला, इंद्राज सैनी, मनीष शेखावत, रणजीत कटारिया, धन्नाराम सैनी, बीएल सैनी, सुल्तान सिंह, निखिल बाटू ने सक्रिय भूमिका निभाई। रणवीर सिंह खंडेला ने कहा कि महापुरुषों की जयंती को सेवा कार्यों के रूप में मनाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। युवाओं का यह जोश समाज में सकारात्मक परिवर्तन की लहर पैदा करेगा।

Related Articles