महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती चिड़ावा में श्रद्धापूर्वक मनाई गई
महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती चिड़ावा में श्रद्धापूर्वक मनाई गई
चिड़ावा : महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती के अवसर पर सैनी धर्मशाला, चिड़ावा में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक कार्यकर्ता मेहर कटारिया के संयोजन में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चिड़ावा नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश बसवाला उपस्थित रहे। उनके साथ पूर्व पार्षद महेश कटारिया, निवर्तमान पार्षद मोहित सैनी, सुरेश चंदेलिया, तेजप्रकाश सोनी, राकेश सोनी, विशाल सैनी, मुकेश कालुंडिया, नायब सूबेदार सुखदेव सिंह, योगेंद्र मातूराम सैनी, मुरलीधर सैनी, मनोज कटारिया, गजानंद सैनी, बाबूलाल कटारिया, महिपाल सैनी, शेरसिंह सैनी, शंभुदयाल, दलीप सैनी, अमित सैनी (जोनी), अशोक माखरिया, दीपक सैनी, कृष्ण बसवाला, विश्वास जोशी, मनीष सांखला, संजय गहलोत, दक्ष कटारिया, रतनलाल सैनी, अमित कटारिया सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सभी उपस्थितजनों ने महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महात्मा फुले ने समाज में शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के लिए जो कार्य किए, वे आज भी प्रासंगिक हैं। उनके विचारों से प्रेरणा लेकर समाज में जागरूकता और एकता को मजबूत करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम का समापन समाज में समरसता और शिक्षा के प्रसार के संकल्प के साथ किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2092617


