सेन प्रीमियर लीग से सेन जयंती समारोह का आगाज
सेन प्रीमियर लीग से सेन जयंती समारोह का आगाज
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर चार दिवसीय सैन जयंती समारोह का आगाज शनिवार सुबह हैं प्रीमियर लीग से हुआ। क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर सैन समाज के युवाओं में काफी उत्साह देखा गया। सेठानी जोहड़ खेल मैदान में सुबह पांच बजे ही समाज के युवा पहुंच गये। सैन प्रीमियर लीग के तहत शनिवार को तीन मुकाबले खेले गये। जिनमें कैप्टन इलेवन, सैन बाॅयज व रक्षक इलेवन विजेता रही।
प्रतियोगिता का पहला मुकाबला कैप्टन इलेवन व कालोया इलवेन में खेला गया। चूरू सैन सेवा समिति अध्यक्ष जगदीष अजाड़ीवाल ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। कालोया इलेवन ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी।
कैप्टन इलेवन के रिषभ और सूर्यकांत वर्मा ओपनर गये। दूसरे ओवर में रिषभ आउट हो गये। टीम के आषीष खीची ने संभलते हुए 23 रन बनाये थे। तभी कैच आउट हो गये। दीपक खीची ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पांच छक्के मारते हुए 37 रनों की पारी खेली। टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज सूर्यकांत वर्मा ने लास्ट ओवर तक खेलते हुए 34 कीफायती रन बनाये। इस तरह कैप्टन इलेवन ने 12 ओवर में 159 रन बनाये। विजयी लक्ष्य का पीछा करते हुए कालोया इलवेन की टीम 67 रनों पर सिमट गयी। कैप्टन इलेवन में आषीष, घनष्याम, रौनक व वेदप्रकाष ने शानदार गेंदबाजी की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति अध्यक्ष जगदीष अजाड़ीवाल, कार्यक्रम संयोजक कमल भाटी, सह संयोजक आषीष खीची, राजेष रक्षक, कपिल भाटी, श्यामसंुदर नरड़िया, कपिल रक्षक, रमेष खीची, देवीदत खीची, सुनील अजाड़ीवाल, बाबू पंवार, महावीर प्रसाद बषीर, गणेष अजमेरिया, रामकिषन भाटी सहित समाज के अनेक युवाओं ने भागीदारी निभायी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2092540


