[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महात्मा फुले के दिखाए मार्ग पर चलकर शिक्षा, सामाजिक समरसता और मानव मूल्यों को आगे बढ़ाएं : सुराणा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

महात्मा फुले के दिखाए मार्ग पर चलकर शिक्षा, सामाजिक समरसता और मानव मूल्यों को आगे बढ़ाएं : सुराणा

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती के अवसर पर प्रतिमा स्थल पर अर्पित की पुष्पांजलि

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती के अवसर पर जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने शनिवार को चूरू नगरपरिषद मुख्यालय पर सदर पुलिस थाना के सामने महात्मा ज्योतिबा फुले प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिला कलक्टर सुराणा ने महात्मा फुले के सामाजिक समरसता, शिक्षा और समानता के विचारों को स्मरण करते हुए कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले का जीवन सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के अधिकार के लिए समर्पित रहा। उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। हम उनके दिखाए मार्ग पर चलकर शिक्षा, सामाजिक समरसता और मानव मूल्यों को आगे बढ़ाएं।

इस दौरान जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, बसंत शर्मा, एसजेईडी डीडी नगेंद्र सिंह राठौड़, एसडीएम सुनील कुमार, सुरेश सारस्वत, डूंगरमल सैनी, दीनदयाल सैनी, सीपी शर्मा, हंसराज, धर्मेंद्र राकसिया, कमल सैनी, आकाश सैनी, ऋतिक सांखला, गोपाल बालाण, श्रीराम पीपलवा, राकेश शर्मा, डॉ विकास देवड़ा, विश्राम सैनी, प्रेम कुमार, रजत सहित उपस्थित प्रबुद्धजनों ने ज्योतिबा फुले प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

Related Articles