रानोली में भाइयों के पारिवारिक विवाद में हुई मारपीट:एक पक्ष ने घर में घुसकर की तोड़फोड़, दांतले से हमले का प्रयास; आरोपी गिरफ्तार
रानोली में भाइयों के पारिवारिक विवाद में हुई मारपीट:एक पक्ष ने घर में घुसकर की तोड़फोड़, दांतले से हमले का प्रयास; आरोपी गिरफ्तार
रानोली : रानोली कस्बे की बाणियों की ढाणी में भाइयों के बीच चल रहा पारिवारिक विवाद गुरुवार को हिंसक झड़प में बदल गया। एक पक्ष ने दूसरे के घर पर हमला कर जमकर तोड़फोड़ की। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
पीड़िता माया देवी पत्नी सुखदेवाराम ने रानोली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि गुरुवार दोपहर पारिवारिक बातों को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद उनके देवर फूलचंद कुमावत पुत्र जगदेवाराम, देवरानी निरोज देवी और उनके बेटे मनीष और विकास धारदार हथियार दांतला लेकर उनके घर पहुंच गए।
उन्होंने आगे बताया कि आरोपियों ने घर में घुसते ही उत्पात मचाना शुरू कर दिया। उन्होंने बाहर खड़ी दो गाड़ियों और एक स्कूटी को क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही मकान के शीशे और जालियां भी तोड़ डालीं। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने दांतले से जान से मारने का प्रयास किया।
जान बचाने के लिए माया देवी तुरंत कमरे में घुसकर अंदर से कुंडी लगाकर छिप गईं। इसके बावजूद आरोपी शांत नहीं हुए और गुस्से में आकर उन्होंने कमरे के किवाड़ों को भी तोड़ डाला। घटना के दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी सहमे रहे।
सूचना मिलने पर रानोली पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान आरोपी फूलचंद ने पुलिस के साथ भी बदसलूकी की। स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए थाना प्रभारी को अतिरिक्त जाप्ता बुलाना पड़ा। बाद में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फूलचंद और विकास को हिरासत में लेकर शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
पीडिता ने बताया कि आरोपी फूलचंद पहले भी मारपीट और तोड़फोड़ की घटनाओं में शामिल रहा है। करीब 9 महीने पहले उसने राकेश कुमावत पर सरिये से हमला कर घायल कर दिया था। इसके अलावा कुछ दिन पूर्व भी घर में आग लगाने का आरोप लगाया गया था, जिसकी शिकायत थाने में दी गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई थी। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा की मांग करते हुए कहा है कि उन्हें आरोपियों से जान-माल का खतरा बना हुआ है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2092361


