चूरू पुलिस को चुनौती…? : कॉमेडियन अनिल खारिया की जानलेवा लापरवाही…?
फॉलोअर्स की भूख में युवाओं के भविष्य से खिलवाड़.. करता कॉमेडियन...?, रील के चक्कर में सड़कों पर 'मौत का सर्कस', दिखाता कॉमेडियन...?
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : आबिद खान
फतेहपुर : आजकल सोशल मीडिया पर चंद लाइक्स और फॉलोअर्स की भूख इंसान को किस कदर अंधा बना देती है, और कहां से कहां ले जाकर लटका देती हैं। इसका ताजा उदाहरण कॉमेडियन अनिल खारिया (चुरू) ने पेश किया है। खुद को मनोरंजन का पर्याय बताने वाले अनिल खारिया अब सड़कों पर गाड़ियों पर लटक कर ‘मौत का सर्कस’ दिखाते नजर आ रहे हैं। चलते वाहन पर लटक कर वीडियो बनाकर स्टंट करते हुए सोशल मीडिया पर अपलोड करना न केवल कानून की धज्जियां उड़ाना है, बल्कि चूरू पुलिस के इकबाल को खुले तौर पर चुनौती देने के समान है।
शोसल मीडिया पर यह वीडियो कॉमेडियन अनिल खारिया का होने का दावा किया जा रहा हैं। हालांकि हमारी टीम की बात जब अनिल खारिया खुद से हुई तो उन्होंने यह वीडियो अपना खुद का होना स्वीकार किया हैं।

क्या कॉमेडी के नाम पर परोसा जा रहा ‘जहर’?
मानते हैं कि अनिल खारिया एक कॉमेडियन हैं लोगो हंसाने का काम करते हैं। ये अच्छी बात हैं। मगर उनको यह समझने की जरूरत है कि उनके लाखों फॉलोअर्स में बड़ी संख्या उन युवाओं की भी है, जिनका खून अभी गर्म है। जब उन युवाओं का ‘आइडियल’ खुद सड़कों पर स्टंट की नुमाइश करता है, तो वह जाने अनजाने में सैकड़ों युवाओं को मौत के कुएं की ओर धकेल रहा है।
- क्या अनिल खारिया उन परिवारों की जिम्मेदारी लेंगे, जिनके बच्चे उनके इस तरह के वीडियो से प्रेरित होकर ऐसा ही स्टंट करके सड़कों पर अपनी जान गंवा बैठेंगे?
- यह वीडियो मनोरंजन नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य के साथ किया जा रहा सीधे तौर पर ‘खिलवाड़’ माना जा रहा है।
चूरू पुलिस की चुप्पी पर उठते सवाल?
सोशल मीडिया पर रील बनाकर स्टंट करने वालों पर प्रदेश भर की पुलिस सख्त है, जिले के एसपी का साफ सख्त निर्देश हैं कि स्टेंटबाज वीडियो बनाने वालो को बक्सा नही जाएगा। लेकिन चूरू में कानून के रखवाले आखिर किस कारण मौन हैं? ये बड़ा सवाल हैं।
क्या मशहूर होने का मतलब कानून से ऊपर होना है?
एक कॉमेडियन इस तरह की हरकत करे और चुरू पुलिस मौन बनकर तमाशा देखे क्या ये सीधे तौर पर कानून का मजाक उड़ाना नही हैं?
क्या पुलिस इस वीडियो को हटवाकर वीडियो अपलोड करने वाले कॉमेडियन पर कोई ऐसी कानूनी कार्रवाई करेगी जो नजीर बन सके?
और स्टंट की रील बनाने वालो को कानूनी पाठ पढ़ाया जा सके।
क्या चूरू पुलिस तब जागेगी जब इस स्टंट को कॉपी करते हुए किसी मां का लाल अपनी जान गंवा बैठेगा..?
चूरू पुलिस प्रशासन से क्षेत्र की जागरूक जनता यह उम्मीद करती है कि इस तरह के ‘स्टंटबाज’ रील बनाने वालो को स्टंट की दुनिया से बाहर निकालकर कानून का पाठ पढ़ाया जाए। और उन्ही के पेज पर माफी का वीडियो बनवाकर अपलोड करवाया जाए ताकि युवाओं और आमजन में एक अच्छा संदेश वापिस जा सके।
जनता पुलिस से उम्मीद करती हैं कि इस वीडियो को तत्काल डिलीट करवाया जाए और भारी जुर्माने के साथ कड़ी विधिक कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि दोबारा कोई भी रील बनाने के चक्कर में सड़कों को अपनी निजी जागीर न समझे।
अगर आज पुलिस ने नरमी दिखाई, तो कल चूरू की हर सड़क पर ऐसे ‘खतरों के कई खिलाड़ी’ नजर आएंगे। चूरू पुलिस की कार्रवाई को लेकर देखना है कि खाकी का खौफ कायम होता है या रील के शौकीनों की स्टंटबाज वीडियो अपलोड करने की मनमानी चलती हैं। ये देखना होगा
सवाल उस अनिल खारिया कोमेडियन से भी हैं जो लापरवाही का वीडियो सोशल मीडिया पर डाले जाने को लेकर सवाल पूछे जाने पर पत्रकारिता का पाठ पढ़ाने लग जाते हैं। और आग बबूला हो जाते हैं। क्या आप जैसे व्यतित्व द्वारा समाज को गाड़ी के लटक कर इस तरह वीडियो बनाकर मेसेज देना मोटर व्हीकल एक्ट की धज्जियां उड़ाना नही हैं?
इनका ये कहना हैं
हमारी टीम ने सम्मानजनक शब्दो के साथ अनिल खारिया से बात की तो शुरुआत में तो अनिल खारिया एक दम से भड़क गए और पत्रकारिता का पाठ पढाने लग गए लेकिन जैसे ही हमारी टीम ने सवाल पूछा कि आपके लाखो फॉलोअर्स हैं आप इस तरह की हरकते करके समाज के युवाओं को क्या संदेश देना चाहते हो इस पर आपका क्या कहना हैं? तब अनिल खारिया बोले मेने 200 भेड़ बेचकर यह काम शुरू किया था क्या आप चाहते हो क्या कि वो भेड़ वापिस खरीद लूं। मैं अगर दो रुपए कमा लूं तो क्या आपको तकलीफ हैं क्या इस वीडियो में गाड़ी पर लटक रहा मै ही हूं। और ये वीडियो मेरा ही हैं। बिल्कुल ये हमारा तरीका गलत था मान ली बात लेकिन गाड़ी धीरे चलाकर वीडियो बनाया था ऐसा कोई उद्देश्य नही हैं बाकी आपको वर्जन लेना हैं तो चुरू भरतीया अस्पताल में जाकर लो मेरे से क्या चाहते हो आप? – अनिल खारिया कॉमेडियन खारिया (चुरू)
आपने मुझे जो वीडियो भेजा हैं वो मेने देख लिया हैं साफ साफ स्टंट हैं और गलत भी हैं और इस तरह की स्टंट की रील बनाकर सोशल मीडिया पर डालने वालो को किसी को नहीं बक्सा जाएगा चाहे वो कितना भी बड़ा आदमी क्यों ना हो कानून से बड़ा कोई नही हैं। कानूनी कार्रवाई होगी में अभी जांच करवाता हूं। ये कहां का हैं कोन हैं गलत मेसेज दे रहा हैं। इस पर पुलिस कार्रवाई करेगी। – मोटा राम थाना प्रभारी सदर थाना चुरू
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2092421


