[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर में मिठाई दुकान में लगी आग:सिलेंडर बदलते समय हादसा, 4 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर में मिठाई दुकान में लगी आग:सिलेंडर बदलते समय हादसा, 4 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

सादुलपुर में मिठाई दुकान में लगी आग:सिलेंडर बदलते समय हादसा, 4 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

सादुलपुर : सादुलपुर शहर के मुख्य बाजार स्थित एक मिठाई की दुकान में शनिवार सुबह आग लग गई। आग की चपेट में आने से दुकान में मौजूद चार कर्मचारी भी हल्के झुलस गए। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

सिलेंडर बदलते समय हुआ हादसा

यह घटना शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे घंटाघर के पास हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुकान में कर्मचारी गैस सिलेंडर बदल रहे थे, तभी अचानक आग भड़क उठी और वे उसकी चपेट में आ गए। आग की चपेट में आने वालों में गौरव (30) पुत्र नंदकिशोर, मोनू सैनी (25) पुत्र महेंद्र, रामपुकार (40) पुत्र हीरालाल और जय सिंह (30) पुत्र मांगूराम शामिल हैं। सभी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग लगते ही आसपास के लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने घायलों को दुकान से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाने में मदद की। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। हालांकि, शुरुआती जांच में सिलेंडर बदलते समय हुए हादसे को ही आग का कारण माना जा रहा है।

Related Articles