[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

‘ऑपरेशन नकेल’ के तहत युवक हेरोइन के साथ गिरफ्तार:चूरू पुलिस ने 7.9 ग्राम मादक पदार्थ किया जब्त, NDPS एक्ट में केस किया दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

‘ऑपरेशन नकेल’ के तहत युवक हेरोइन के साथ गिरफ्तार:चूरू पुलिस ने 7.9 ग्राम मादक पदार्थ किया जब्त, NDPS एक्ट में केस किया दर्ज

'ऑपरेशन नकेल' के तहत युवक हेरोइन के साथ गिरफ्तार:चूरू पुलिस ने 7.9 ग्राम मादक पदार्थ किया जब्त, NDPS एक्ट में केस किया दर्ज

चूरू : चूरू में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन नकेल’ के तहत कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान ओम कॉलोनी निवासी मनोज कुमार (29) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से 7.9 ग्राम हेरोइन जब्त की है।

कोतवाली थानाधिकारी सुखराम चोटिया ने बताया कि पुलिस टीम गढ़ चौराहा क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि प्रतिभा नगर स्थित कस्बा चौकी के पास एक युवक संदिग्ध रूप से घूमते हुए नशीला पदार्थ बेच रहा है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह भागने लगा। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

तलाशी लेने पर उसकी लोअर की जेब से एक पारदर्शी प्लास्टिक थैली में 7.9 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। बरामद मादक पदार्थ को सील कर जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी मनोज कुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और उससे आगे की पूछताछ की जा रही है।

Related Articles