फर्जी मार्कशीट से डाक विभाग में लगा नौकरी, आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने हरियाणा से दबोचा, मामले में अब तक 8 आरोपियों को पकड़ा
फर्जी मार्कशीट से डाक विभाग में लगा नौकरी, आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने हरियाणा से दबोचा, मामले में अब तक 8 आरोपियों को पकड़ा
चूरू : भारतीय डाक विभाग में फर्जी अंकतालिका लगाकर नौकरी हासिल करने के मामले में चूरू कोतवाली पुलिस ने एक और आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
कोतवाली थाना के सब इंस्पेक्टर किशनाराम ने बताया कि जनवरी 2024 में एएसपी डाक मंडल महावीर प्रसाद ने 21 नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। इन सभी पर डाक विभाग में नियुक्ति के दौरान 10वीं कक्षा की फर्जी अंकतालिकाएं लगाने का आरोप था। यह फर्जीवाड़ा दस्तावेज सत्यापन के दौरान सामने आया था।
हाल ही में गिरफ्तार किया गया आरोपी हरियाणा के ऐलनाबाद निवासी विनोद कुमार (31) है। वह मूलतः अजीतसर का रहने वाला है। पुलिस ने ऐलनाबाद में दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार विनोद कुमार सहित इस मामले में अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इससे पहले राजगढ़ के अंकित, हरियाणा के सतीश, अनिल, राजेश कुमार, सोमवीर, पवन कुमार और संदीप को गिरफ्तार किया गया था।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने फर्जी प्रमाण पत्रों के सहारे नौकरी लेने की बात स्वीकार की है। पुलिस अब यह जानकारी जुटा रही है कि उन्हें फर्जी अंकतालिकाएं कहां से मिलीं और इस नेटवर्क में और कौन लोग शामिल हैं। बाकी आरोपियों की तलाश भी जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2092318
