[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अखिल भारतीय किसान सभा का सालासर में होगा धरना:मंदिर में व्यवस्था परिवर्तन की मांग, 13 अप्रैल से प्रदर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

अखिल भारतीय किसान सभा का सालासर में होगा धरना:मंदिर में व्यवस्था परिवर्तन की मांग, 13 अप्रैल से प्रदर्शन

अखिल भारतीय किसान सभा का सालासर में होगा धरना:मंदिर में व्यवस्था परिवर्तन की मांग, 13 अप्रैल से प्रदर्शन

सुजानगढ़ : अखिल भारतीय किसान सभा की शनिवार को सुजानगढ़ के एसडीएम ऑफिस के सामने प्रेस कॉन्फ्रेंस हुईं। जिसमें जिसमें सालासर मन्दिर में व्यवस्था परिवर्तन को लेकर 13 अप्रैल को सुबह 10 बजे से सालासर के मुख्य बाजार में धरना प्रदर्शन की घोषणा की गई। इस दौरान वक्ताओं ने मन्दिर में श्रद्धालुओं के साथ भेदभाव एवं दुर्व्यवहार, वीआईपी दर्शन आदि मुद्दों पर बोलते हुए कहा कि हिसार के श्रद्धालुओं के साथ हुए दुर्व्यवहार की जांच होनी चाहिए। जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

गरीब श्रद्धालुओं के लिए कोई सुविधा नहीं-किसान सभा

सभा के जिला संयुक्त सचिव कॉमरेड रामनारायण रुलानिया ने कहा कि यह मन्दिर में व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई है। सालासर आने वाली गरीब श्रद्धालुओं के लिए कोई सुविधा नहीं है। वहीं पूरा सिस्टम पूंजीपतियों के लिए विकसित कर दिया गया है। एडवोकेट बनवारीलाल बिजारणियां ने कहा कि मन्दिर के चारों ओर पुजारियों ने अतिक्रमण कर रखे हैं। जिन्हें हटाने की हमारी मांग है। उन्होंने कहा कि सालासर में गरीब आदमी के लिए कोई जगह नहीं बची है। मन्दिर को देवस्थान विभाग में सौंपे जाने तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी।

भेदभाव सहित कई मुद्दों बात रखी

भारत की जनवादी नौजवान सभा के जिलाध्यक्ष दीनदयाल गुलेरिया ने कहा कि प्रदर्शन में देश भर से श्रद्धालु आकर अपनी बात रखेंगे। एसएफआई जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश डूडी, किसान सभा के तहसील अध्यक्ष तेजपाल गोदारा, जनहित संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष रामकुमार मेघवाल ने मन्दिर में सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने, भेदभाव सहित कई मुद्दों पर अपनी राय रखी।

Related Articles