सालासर में बोले हिमंता बिस्वा-राहुल और पवन खेड़ा पागल हैं:असम में एकतरफा जीत का दावा किया, बंगाल में बताया पॉजिटिव माहौल
सालासर में बोले हिमंता बिस्वा-राहुल और पवन खेड़ा पागल हैं:असम में एकतरफा जीत का दावा किया, बंगाल में बताया पॉजिटिव माहौल
सालासर : असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने शनिवार को सालासर बालाजी बालाजी के दर्शन किए। उन्होंने बालाजी की पूजा अर्चना कर असम चुनाव में सफलता के लिए कामना की। उन्होंने दावा किया कि असम में भाजपा एकतरफा जीत के साथ तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा को पागल बता दिया।
असम चुनाव जीत रहे, बंगाल में भी पॉजिटिव माहौल-हिमंता बिस्वा सरमा
हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा-मैं सालासर में दर्शन के लिए आता रहता हूं। चुनाव समाप्त हुए तो मन में यह भाव आया कि बालाजी के दर्शन करें। अच्छा दर्शन हुआ। यहां की व्यवस्था अच्छी है। असम में हाल ही हुए चुनावों को लेकर उन्होंने कहा कि- परिणाम अच्छा आएगा, इसमें कोई इश्यू नहीं है। बीजेपी की तीसरी बार सरकार बनेगी। एकतरफा माहौल है।
बंगाल चुनाव के बारे में हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि बंगाल में हमारे लोग फाइट कर रहे हैं। उम्मीद है इस बार बंगाल में बीजेपी जीतेगी। मैं पंद्रह अप्रैल से वहां चुनाव प्रचार करूंगा। मुझे वहां से खबर मिल रही है वहा पॉजिटिव माहौल है।

बच्चा भी फोटो स्टेट अच्छे से करता है, इनको ये भी नहीं आता
हिमंता बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी और पवन खेड़ा को पागल बताया-इनके दिमाग में कुछ नहीं है। कहीं से भी कुछ भी उठाकर, फोटो स्टेट करवाकर बोल देते हैं। कोई मर्यादा नहीं रखते हैं। बच्चा भी फोटो स्टेट करता है तो अच्छे से करता है। इनको तो वो भी करना नहीं आता।
पुजारी परिवार ने किया स्वागत
हिमंता बिस्वा सरमा का सालासर पुजारी परिवार के देवप्रकाश पुजारी, सुरेश पुजारी, अर्जुन पुजारी, कमल पूजारी, प्रदीप पुजारी, अजय पुजारी, मयंक पुजारी, बबलू पुजारी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर पुजारी, देहात महामंत्री,श्रवण ढिढारिया, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री जयश्री दाधीच सहित कई लोगों ने स्वागत किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2092305


