डूंडलोद में निशुल्क चिकित्सा शिविर:राजकीय औषधालय में मरीजों को मिला उपचार
डूंडलोद में निशुल्क चिकित्सा शिविर:राजकीय औषधालय में मरीजों को मिला उपचार
डूंडलोद : क्षेत्र के राजकीय होम्योपैथिक औषधालय में शनिवार को विश्व होम्योपैथिक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एक दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के कई मरीजों ने उपचार प्राप्त किया। यह दिवस होम्योपैथी के जनक डॉ. क्रिश्चियन फ्रेडरिक सैमुअल हैनिमेन की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। औषधालय के वरिष्ठ चिकित्सा प्रभारी डॉ. विनोद कुमार ने डॉ. हैनिमेन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति मौसमी और पुरानी बीमारियों के उपचार में अत्यधिक प्रभावी है। उन्होंने विशेष रूप से सिरदर्द, माइग्रेन, सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस, एलर्जिक जुकाम, खांसी, गैस, कब्ज, चर्म रोग, वैरिकोज वेन्स, संधिवात, गुर्दे एवं पित्त की पथरी तथा पाइल्स जैसे रोगों में इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में कुलदीप मीणा, लक्ष्मीकांत तिवाड़ी और संजय कुमार नायक सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2092240

