उदयपुरवाटी में ज्योतिराव फुले की जयंती पर श्रद्धांजलि:वाहन रैली निकाली, सामाजिक संगठनों ने योगदान को याद किया
उदयपुरवाटी में ज्योतिराव फुले की जयंती पर श्रद्धांजलि:वाहन रैली निकाली, सामाजिक संगठनों ने योगदान को याद किया
उदयपुरवाटी : देश के समाज सुधारक ज्योतिराव फुले की जयंती उदयपुरवाटी शहर में विभिन्न संगठनों द्वारा मनाई गई। इस अवसर पर फुले की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। सैनी मंदिर कमेटी ने सैनी मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसकी अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष केदार सैनी ने की। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष बिरबल राम सैनी ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
बस स्टैंड के पास मीनू सैनी द्वारा भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विधायक भगवानाराम सैनी मुख्य अतिथि थे, जबकि सैनी समाज अध्यक्ष केदारमल सैनी, चेजारा कुमावत समाज अध्यक्ष शिवप्रसाद चेजारा, खटीक समाज अध्यक्ष हरिराम असवाल, रैगर समाज अध्यक्ष गंगाधर डीगवाल, विप्र समाज अध्यक्ष गौतम मारवाल, तेली समाज अध्यक्ष बशीर तेली, मेघवाल समाज की हंसा वर्मा और गुर्जर समाज अध्यक्ष नरेश धाबाई जैसे विशिष्ट अतिथियों ने अपने विचार साझा किए।
इस कार्यक्रम में मोहनलाल सैनी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बीएल सैनी, विश्वेश्वर लाल सैनी, पूर्व सरपंच प्रहलाद गिल, दौलत राम सैनी, राहुल चेजारा, एडवोकेट श्रवण कुमार सैनी और किसान नेता धन्नाराम सैनी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। एडवोकेट केशरदेव सैनी ने सभी का आभार प्रकट किया।
माली सैनी समाज संस्था झुंझुनूं के देखरेख में जिला मुख्यालय पर आयोजित वाहन रैली में भाग लेने के लिए संस्था की ब्लॉक इकाई अध्यक्ष जेपी सैनी के नेतृत्व में लोग झुंझुनूं रवाना हुए। रैली में हेमंत सैनी जहाज, बद्रीप्रसाद तंवर, एडवोकेट जुगलकिशोर सैनी, एडवोकेट मोतीलाल सैनी, अमित अली कच्छावा, माहिर खान, सुरेंद्र तंवर, पूर्व पार्षद श्यामाराम सैनी, ताराचंद सैनी नांगल, मुकेश सैनी, कान्हाराम सैनी, रामलाल सैनी बागोरा, नारूराम सैनी और बजरंगलाल सैनी सहित कई सदस्य शामिल हुए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2092239

