[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में सैनी समाज ने ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई:आदर्शों से प्रेरणा लेने का संकल्प भी लिया, वक्ता बोले- समाज को मुख्य धारा से जोड़ा

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में सैनी समाज ने ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई:आदर्शों से प्रेरणा लेने का संकल्प भी लिया, वक्ता बोले- समाज को मुख्य धारा से जोड़ा

चिड़ावा में सैनी समाज ने ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई:आदर्शों से प्रेरणा लेने का संकल्प भी लिया, वक्ता बोले- समाज को मुख्य धारा से जोड़ा

चिड़ावा : चिड़ावा शहर की मोहनका की ढाणी स्थित सैनी धर्मशाला में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने महात्मा फुले के जीवन और आदर्शों से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।

सामाजिक कार्यकर्ता मेहर कटारिया ने महात्मा फुले के शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान पर बात की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चिड़ावा नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश बसवाला ने कहा कि फुले ने अपने समय में संघर्ष करते हुए लोगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य किया।

इस अवसर पर पूर्व पार्षद महेश कटारिया, निवर्तमान पार्षद मोहित सैनी, सुरेश चंदेलिया, तेजप्रकाश सोनी, राकेश सोनी, विशाल सैनी, मुकेश कालुंडिया, नायब सूबेदार सुखदेव सिंह, योगेंद्र मातूराम सैनी, मुरलीधर सैनी, मनोज कटारिया, गजानंद सैनी, बाबूलाल कटारिया, महिपाल सैनी, शेरसिंह सैनी, शंभुदयाल, दलीप सैनी, अमित सैनी जोनी, अशोक माखरिया, दीपक सैनी, कृष्ण बसवाला, विश्वास जोशी, मनीष सांखला, संजय गहलोत, दक्ष कटारिया, रतनलाल सैनी और अमित कटारिया सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने महात्मा फुले को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles