चिड़ावा में महिलाओं ने फुले-अंबेडकर प्रेरणा पर्व मनाया:भाषण प्रतियोगिता में पुनीत सोनी को पहला, विनीत पंसारी को दूसरा स्थान मिला
चिड़ावा में महिलाओं ने फुले-अंबेडकर प्रेरणा पर्व मनाया:भाषण प्रतियोगिता में पुनीत सोनी को पहला, विनीत पंसारी को दूसरा स्थान मिला
चिड़ावा : चिड़ावा में गर्ल्स पॉवर महिला मंडल ने संयोजिका पूजा शर्मा के नेतृत्व में फुले जयंती के अवसर पर फुले-अम्बेडकर प्रेरणा पर्व का आयोजन किया। इस दौरान ‘महिलाओं के उत्थान में फुले-अम्बेडकर का योगदान’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें कई युवाओं ने अपनी प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय अवॉर्डी प्रभुशरण तिवाड़ी और वरिष्ठ सर्जन डॉ. लक्ष्मीकांत शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सिंह, पूर्व चेयरमैन मधु शर्मा, राजस्थान संस्था चेयरपर्सन नितिका थालोर और पूर्व व्याख्याता डॉ. अनीता मोदी भी मौजूद थीं। विशिष्ट अतिथियों में मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर, भूपेंद्र सिंह (छावसरी), मोहित शर्मा, जगमोहन और मधुकर शामिल थे।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में पूर्व व्याख्याता डॉ. शशि शर्मा, उपभोक्ता समिति उपाध्यक्ष सोना चेतीवाल और व्याख्याता निधि शर्मा शामिल थीं। मंडल संयोजिका पूजा शर्मा ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को महापुरुषों के विचारों और उनके समाज सुधार में दिए गए योगदान से परिचित कराना था। कार्यक्रम का आयोजन उजाला सैनिक एकेडमी एंड गर्ल्स पीजी के हॉल में किया गया।
भाषण प्रतियोगिता में पुनीत सोनी (सूरजगढ़) ने प्रथम स्थान, विनीत पंसारी (सूरजगढ़) ने द्वितीय स्थान और हर्षिता अडुकिया (चिड़ावा) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तनु सैनी, गरिमा भाटी, आदिति मीणा और स्नेहा को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में उजाला चौधरी, नितिका कुमारी, सोनू स्वामी, टीना शर्मा, सनी, सुधा जांगिड़, कौशल्या, टीना, विजयलक्ष्मी, किरण चौधरी, माया, मंजू वर्मा, कुसुम शर्मा, अनीता देवी, ललिता, करुणा, प्रियंका, इंदिरा, सुमन, अशोक स्वामी, संजय वर्मा, सुरेश पुनिया, बबीता सैनी, गीता सैनी, अविका, रामा शर्मा और अंजू शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन निर्मल शर्मा और ख्याति केडिया ने किया, जबकि सह-संयोजिका नेहा सैनी ने अंत में धन्यवाद ज्ञापित किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2092241

