पत्रकार उपेंद्र सिंह राठौड़ प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, पीएम को भेजा ज्ञापन
पत्रकार उपेंद्र सिंह राठौड़ प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, पीएम को भेजा ज्ञापन
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ) की ओर से जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कलेक्टर अभिषेक सुराणा के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ज्ञापन भेजकर वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र सिंह राठौड़ के साथ हुए कथित प्रशासनिक अन्याय की निष्पक्ष जांच की मांग की गई।
ज्ञापन में बताया गया कि जैसलमेर में हुए घटनाक्रम को लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए गंभीर बताया गया है। आरोप है कि पत्रकार उपेंद्र सिंह राठौड़ के साथ प्रशासन द्वारा द्वेषपूर्ण एवं एकपक्षीय कार्रवाई की गई, जो पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर प्रहार है।
रेस्टोरेंट संचालन पर विवाद
ज्ञापन के अनुसार राठौड़ वर्ष 2004 से वैध अनुमति के साथ आवंटित भूखंड पर रेस्टोरेंट संचालित कर रहे थे और नियमित रूप से सभी देयकों का भुगतान करते रहे। आरोप है कि नवंबर 2025 में बिना लिखित आदेश के उन्हें तीन दिन में रेस्टोरेंट खाली करने के मौखिक निर्देश दिए गए।
इसके बाद प्रशासन द्वारा गैस सिलेंडर जब्त करना, किचन सील करना, लाइसेंस नवीनीकरण रोकना जैसी कार्रवाई की गई। वहीं 17 मार्च को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी से रेस्टोरेंट को तोड़ने का भी आरोप लगाया गया, जिससे भारी आर्थिक नुकसान हुआ।
धरना जारी, सुनवाई नहीं होने का आरोप
प्रकरण के विरोध में 29 मार्च को जयपुर में पत्रकारों ने प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगा, लेकिन सुनवाई नहीं होने पर शहीद स्मारक पर धरना शुरू कर दिया गया, जो अब भी जारी है।
संगठन ने प्रधानमंत्री से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए तथा पत्रकार प्रतिनिधिमंडल को उनसे मिलने की अनुमति दी जाए, ताकि पूरा घटनाक्रम अवगत कराया जा सके। इस दौरान अमित तिवारी, मोहम्मद अली पठान, मनोज शर्मा, अख्तर मुगल, राजेंद्र सिंह शेखावत, आकाश सैनी सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2091591


