[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ओलावृष्टि से नुकसान पर किसान संघ का प्रदर्शन, गिरदावरी व मुआवजे की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

ओलावृष्टि से नुकसान पर किसान संघ का प्रदर्शन, गिरदावरी व मुआवजे की मांग

ओलावृष्टि से नुकसान पर किसान संघ का प्रदर्शन, गिरदावरी व मुआवजे की मांग

बिसाऊ : भारतीय किसान संघ, तहसील बिसाऊ के नेतृत्व में शुक्रवार को किसानों ने अतिवृष्टि व ओलावृष्टि से हुए नुकसान को लेकर तहसीलदार शेर सिंह राठौड़ को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने बताया कि बिसाऊ क्षेत्र में हाल ही में हुई बारिश और ओलावृष्टि से रबी फसल को भारी नुकसान हुआ है। ऐसे में पुनः गिरदावरी करवाकर किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की गई।

खरीद केंद्र बंद होने से परेशानी
ज्ञापन में बताया गया कि चना खरीद के लिए रजिस्ट्रेशन 20 मार्च को शुरू हुआ, लेकिन कुछ ही घंटों में बंद हो गया, जिससे किसान अपनी उपज कम दामों में बेचने को मजबूर हैं। किसानों ने बिरमी खरीद केंद्र को पुनः चालू करने की मांग की।

मुआवजा व सर्वे में गड़बड़ी का आरोप
किसानों ने वर्ष 2022-23 की खरीफ फसल का बकाया मुआवजा जारी करने तथा वर्ष 2025 की खरीफ फसल में वास्तविक 70% नुकसान के बावजूद केवल 30% खराबा दिखाने का आरोप लगाया। उन्होंने राजस्व विभाग, कृषि विभाग और बीमा कंपनियों की मिलीभगत की जांच कर कार्रवाई की मांग की।

इस दौरान तहसील अध्यक्ष सुरेश थाकन, मंत्री महावीर चाहर, जिला उपाध्यक्ष पवन भालोठिया, बलबीर सिंह चुड़ैला, सतपाल लट्टू, सुमेर पाटोदा सहित कई किसान एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles