[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पूर्व सरपंच बलवीर सिंह सहित चार पर केस दर्ज:नकली पट्टे बनवाकर बैंक से लोन लेने का आरोप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

पूर्व सरपंच बलवीर सिंह सहित चार पर केस दर्ज:नकली पट्टे बनवाकर बैंक से लोन लेने का आरोप

पूर्व सरपंच बलवीर सिंह सहित चार पर केस दर्ज:नकली पट्टे बनवाकर बैंक से लोन लेने का आरोप

पचेरी खुर्द : पचेरी खुर्द में फर्जी दस्तावेजों के जरिए पैतृक संपत्ति हड़पने और बैंक से ऋण लेने के मामले में पूर्व सरपंच बलवीर सिंह सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। न्यायालय के आदेश पर पचेरीकलां पुलिस ने यह कार्रवाई की है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

गाजियाबाद निवासी राजेन्द्र कुमार गोयल ने न्यायालय में एक परिवाद पेश किया था। इसमें आरोप लगाया गया कि पचेरी खुर्द स्थित उनकी पैतृक हवेली और नोहरा, जो संयुक्त परिवार की संपत्ति है, को हड़पने की साजिश रची गई। इस संपत्ति में परिवादी और उनके भाइयों का भी हिस्सा है।

परिवादी ने आरोप लगाया कि इस पूरे प्रकरण में पूर्व सरपंच बलवीर सिंह की मुख्य भूमिका रही। बलवीर सिंह ने अपने प्रभाव का उपयोग करते हुए अन्य आरोपियों के साथ मिलकर फर्जी पट्टे तैयार करवाए और उन्हें वैध दर्शाने का प्रयास किया।

इन कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर बैंक से 10 लाख रुपए से अधिक का ऋण लिया गया और पैतृक हवेली को गिरवी रख दिया गया। परिवादी के अनुसार, नारायण दास, उनकी पत्नी संध्या अग्रवाल और तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी दिनेश कुमार भी इस साजिश में शामिल थे। आरोप है कि सरकारी रिकॉर्ड में भी हेराफेरी कर संपत्ति पर कब्जा करने की कोशिश की गई।

न्यायालय के निर्देश पर पचेरीकलां थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में सभी पहलुओं को गंभीरता से खंगाला जाएगा और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles