खेतड़ी में जन सेवा समिति का धरना 23वें दिन भी जारी: 17 अप्रैल को खेतड़ी बंद का आह्वान
खेतड़ी में जन सेवा समिति का धरना 23वें दिन भी जारी: 17 अप्रैल को खेतड़ी बंद का आह्वान
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : जन सेवा समिति खेतड़ी के तत्वावधान में कस्बे की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर गोकुलचंद सैनी के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी कार्यालय के सामने दिया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को 23वें दिन भी जारी रहा। लंबे समय से मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से आंदोलन तेज हो गया है।
धरना संयोजक गोकुलचंद सैनी ने बताया कि शुक्रवार 17 अप्रैल को खेतड़ी बंद का आह्वान किया गया है। इस संबंध में उपखंड अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा गया है। समिति का कहना है कि 19 मार्च 2026 से लगातार एसडीएम कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।
धरना भोपालगढ़ किले के मुख्य द्वार पर लगाए गए गेट को हटाने, घरों के सामने बनाई गई दीवार हटाने तथा नगर पालिका क्षेत्र में जंगली जानवरों पर रोक लगाने की मांग को लेकर किया जा रहा है।धरना संयोजक गोकुलचंद सैनी ने बताया कि मांगों को लेकर बार-बार प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया, लेकिन समाधान नहीं हुआ। ऐसे में अब 17 अप्रैल को खेतड़ी बंद कर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि बंद के दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाजार पूर्ण रूप से बंद रखा जाएगा। साथ ही सभी व्यापारियों और आमजन से सहयोग की अपील की गई है।
धरने में श्याम सिंह चौहान, चंदगीराम सैनी, पूर्व चेयरमैन सीताराम वर्मा, राजेश सांखला, गजेन्द्र पारीक, अरुण पारीक, विधाधर सैनी, लक्ष्मण सिंह सोढा, सुधीर गुप्ता, ओमप्रकाश सैनी, गिरधारी लाल वर्मा, रोहिताश सैनी, अरविंद निर्वाण सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2091997


