सरदारशहर पुलासर के पास दो पिकअप भिड़ीं:ओवरटेक के दौरान दोनों पलटीं, बड़ा हादसा टला
सरदारशहर पुलासर के पास दो पिकअप भिड़ीं:ओवरटेक के दौरान दोनों पलटीं, बड़ा हादसा टला
सरदारशहर : सरदारशहर-चूरू मुख्य सड़क पर पुलासर के पास शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। करणी फार्म हाउस के नजदीक झाल (घास/चारा) से लदी दो पिकअप गाड़ियों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक तेज रफ्तार पिकअप ने आगे चल रही दूसरी झाल लदी पिकअप को ओवरटेक करने की कोशिश की, इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई।
पुलासर गांव के बजरंग लाल पारीक ने बताया- दुर्घटनाग्रस्त पिकअप में से एक सारसर गांव की थी, जबकि दूसरी धोधलिया गांव की थी। हादसा गंभीर होने के बावजूद गनीमत रही कि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई। दोनों पिकअप चालकों को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया।
पुलिस ने हटवाए वाहन, यातायात बहाल
घटना की सूचना मिलते ही सरदारशहर पुलिस के यातायात प्रभारी गणपत राम और नरेंद्र दहिया मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाया, जिससे कुछ समय बाद यातायात सामान्य हो सका। पुलिस के अनुसार थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों की मदद से खुला रास्ता
हादसे के कारण मुख्य सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों पिकअप को सड़क किनारे करने में सहयोग किया, जिससे आवागमन फिर से सुचारु हो पाया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2092139


