[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर सरकारी नीतियों का किया विरोध:रेसला ने जताया रोष, अवकाश में कटौती से शिक्षा की गुणवत्ता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर सरकारी नीतियों का किया विरोध:रेसला ने जताया रोष, अवकाश में कटौती से शिक्षा की गुणवत्ता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा

शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर सरकारी नीतियों का किया विरोध:रेसला ने जताया रोष, अवकाश में कटौती से शिक्षा की गुणवत्ता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा

चूरू : रेसला राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर ब्लॉक अध्यक्ष पवन शर्मा के नेतृत्व में आज शिक्षकों ने सरकारी नीतियों के विरोध में काली पट्टी बांधकर सांकेतिक प्रदर्शन किया। यह विरोध क्षेत्र के समस्त विद्यालयों में किया गया। शिक्षकों का आरोप है कि सरकार द्वारा अवकाश में की जा रही कटौती उनके संवैधानिक और सेवा अधिकारों का उल्लंघन है। उनका मानना है कि इससे शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

ब्लॉक मंत्री डॉ. भानी राम मेघवाल ने बताया कि यह आंदोलन का पहला चरण है। आगामी चरणों में 13 अप्रैल को उपखंड मुख्यालयों पर जुलूस निकाला जाएगा। इसके बाद उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके पश्चात, 17 अप्रैल को जिला मुख्यालयों पर रैली, नारेबाजी और पोस्टर-बैनर के माध्यम से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और प्रमुख सचिव (शिक्षा) को ज्ञापन भेजा जाएगा।

संघ ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते छुट्टियों में की गई कटौती वापस नहीं ली गई, तो प्रदेश स्तर पर जयपुर में एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Related Articles