[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा के अडूका में रिटायर अधिकारी का सामाजिक सरोकार:स्कूल में बच्चों को बांटी नोटबुक और किताब, पढ़ाई के लिए किया प्रेरित

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा के अडूका में रिटायर अधिकारी का सामाजिक सरोकार:स्कूल में बच्चों को बांटी नोटबुक और किताब, पढ़ाई के लिए किया प्रेरित

चिड़ावा के अडूका में रिटायर अधिकारी का सामाजिक सरोकार:स्कूल में बच्चों को बांटी नोटबुक और किताब, पढ़ाई के लिए किया प्रेरित

चिड़ावा : चिड़ावा के पास स्थित अडूका गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सेवानिवृत्त आयकर अधिकारी त्रिलोक चंद नायक ने विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री और नोटबुक वितरित कीं।

स्टूडेंट्स को पढ़ाई के लिए किया प्रेरित

नायक ने छात्रों को उत्साह के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा और किताबों के महत्व के बारे में बताया और मोबाइल से दूर रहकर किताबों पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी।

अच्छे कामों में आगे आने का आह्लान

स्कूल के प्रिंसिपल बंशीलाल ने त्रिलोक चंद नायक का आभार व्यक्त किया। उन्होंने समाज के अन्य प्रबुद्धजनों से भी ऐसे नेक कार्यों में आगे आने का आह्वान किया। इस अवसर पर होशियार सिंह, अंकुर झाझड़िया, अनीश, निहाल सिंह, मनोज, चंद्रकला, रीना, सविता गेट, कमला, संजू, अनिल कुमार, कर्ण सिंह, निर्मला, सुबेसिंह सिरोवा, सुशीला सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

Related Articles