मंत्रालयिक कर्मचारी जिला समन्वय समिति झुंझुनूं के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष बजाड़ का स्वागत
मंत्रालयिक कर्मचारी जिला समन्वय समिति झुंझुनूं के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष बजाड़ का स्वागत
झुंझुनूं : मंत्रालयिक कर्मचारी जिला समन्वय समिति झुंझुनूं के चुनावों में अध्यक्ष पद पर अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी राजेश बजाड़ को विजय प्राप्त करने पर समाज के लोगों द्वारा अंबेडकर पार्क में सम्मान किया गया। समाज के लोगों ने राजेश बजाड़ को माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा भेंट की।
कार्यक्रम में बजाड़ ने सबसे पहले बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। राजेश बजाड़ ने बताया कि बाबा द्वारा दिए गए वोट के अधिकार से मै इस पद पर पहुंचा हूं। सर्वसमाज के कर्मचारियों ने मुझे मत एवं समर्थन देकर विजयी बनाया है। मैं कर्मचारियों एवं समाज हितार्थ हमेशा कार्य करता रहूंगा।
इस दौरान गौरव सेनानी ओमप्रकाश भूरिया, महेश कुमार दौलतपुरा, संजीव कुमार बारूपाल, डीके महरिया, राजेश हरिपुरा, महेश जसरापुर, संदीप पाटिल, लोकेश सेवदा, अजय काला, सीताराम बास बुडाना, अजय नुआ, मदनलाल गुडेसर, संदीप टंडन, अजय वर्मा, मानसिंह बृजलालपुरा, सुनील सोती, जितेंद्र कुमार गर्वा उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2092139


