[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में कचरा संग्रहण ठप:, ऑटो टिप्पर खराब होने से नहीं हो पा रहा काम, ड्राइवरों ने अधिशाषी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में कचरा संग्रहण ठप:, ऑटो टिप्पर खराब होने से नहीं हो पा रहा काम, ड्राइवरों ने अधिशाषी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा

चिड़ावा में कचरा संग्रहण ठप:, ऑटो टिप्पर खराब होने से नहीं हो पा रहा काम, ड्राइवरों ने अधिशाषी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा

चिड़ावा : चिड़ावा शहर में घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था पिछले एक महीने से ठप पड़ी है। नगर पालिका के ऑटो टिप्पर खराब होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है, जिससे शहर की सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है। इस समस्या को लेकर नगर पालिका के ड्राइवर्स और हेल्पर्स ने अधिशाषी अधिकारी के नाम एक ज्ञापन जेईएन आकाश जांगिड़ को सौंपा। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से जल्द समाधान की मांग की।

कर्मचारियों ने बताया कि वे नियमित रूप से ड्यूटी पर आते हैं, लेकिन गाड़ियां खराब होने के कारण उन्हें काम नहीं मिल पा रहा है। पिछले एक महीने से टिप्परों की मरम्मत न होने के कारण वे खाली बैठने को मजबूर हैं, जिससे उनके सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है।

ज्ञापन में मांग की गई है कि खराब पड़े ऑटो टिप्परों को तुरंत ठीक करवाया जाए। इससे शहर में कचरा संग्रहण का कार्य सुचारु हो सकेगा और ड्राइवरों व हेल्पर्स को नियमित रोजगार मिल पाएगा। इस दौरान विशाल, कपिल कटेवा, कपिल कुमार, आबिद खान, पीरामल सैनी, सुनील कुमार, सत्यवीर और शीशराम सहित कई अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles