खेतड़ी में युवक ने फंदा लगाकर किया सुसाइड:दादा का आरोप- जान से मारने की मिली धमकी, भाई और पिता जेल में बंद
खेतड़ी में युवक ने फंदा लगाकर किया सुसाइड:दादा का आरोप- जान से मारने की मिली धमकी, भाई और पिता जेल में बंद
खेतड़ी : खेतड़ी में एक युवक ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना के बाद ग्रामीणों थाने के बाहर प्रदर्शन कर युवक के पिता और भाई को छोड़ने की मांग की। मामले को लेकर मृतक के दादा ने रिपोर्ट दी है।
थाना अधिकारी मोहनलाल ने बताया- मृतक के दादा ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 8 अप्रैल को दोपहर 3 बजे पड़ोसी गांव के एक व्यक्ति ने पोते और उसे जान से मारने की धमकी दी। साथ ही कहा कि परिवार के दो लोगों को जेल में डलवा दिया है। रात में हम दोनों को खत्म कर देंगे। इस दौरान आरोपी ने घर से बेटी को उठाने की धमकी भी दी। इससे परेशान होकर मेरे पोते ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।
सुबह जब पोता कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने कमरा खोलने की कोशिश की। इस पर दरवाजा तोड़कर देखा तो पोता फंदे से लटका हुआ था।
थाने के बाहर इकठ्ठा हुए ग्रामीण
घटना की सूचना के बाद खेतड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को राजकीय उप जिला अस्पताल की मोर्च्युरी में रखवाया गया। घटना की सूचना के बाद मृतक के गांव वाले थाने के बाहर इकठ्ठा हो गए और मृतक के पिता और भाई को छोड़ने की मांग की। जानकारी के अनुसार दोनों परिवारों में बच्चों की बात को लेकर विवाद चल रहा है।
समझाइश में जुटी पुलिस
थाना अधिकारी ने बताया- मृतक के भाई और पिता पर युवक के अपहरण का आरोप था। मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पोस्टमार्टम के लिए गांव वालों से समझाइश की जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2092147


