[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में नए ट्यूबवेल का निर्माण शुरू:खेतड़ी रोड पर पेयजल संकट से जूझ रहे 150 घरों को मिलेगी राहत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में नए ट्यूबवेल का निर्माण शुरू:खेतड़ी रोड पर पेयजल संकट से जूझ रहे 150 घरों को मिलेगी राहत

चिड़ावा में नए ट्यूबवेल का निर्माण शुरू:खेतड़ी रोड पर पेयजल संकट से जूझ रहे 150 घरों को मिलेगी राहत

चिड़ावा : चिड़ावा के खेतड़ी रोड स्थित पावर हाउस क्षेत्र में लंबे समय से चले आ रहे पेयजल संकट से जूझ रहे निवासियों को बड़ी राहत मिली है। गुरुवार को यहां एक नए ट्यूबवेल के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस परियोजना के लिए सांसद बृजेंद्र ओला ने 8.50 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की है, जो युवा नेता बृजेश पूनियां के प्रयासों से संभव हो पाया।

नगरपालिका के पूर्व सहवृत्त सदस्य कपिल भगेरिया ने बताया- क्षेत्र का पुराना ट्यूबवेल लंबे समय से खराब था। बार-बार मरम्मत के बावजूद पेयजल की समस्या बनी हुई थी, जिससे स्थानीय निवासियों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। नए ट्यूबवेल के निर्माण कार्य के शुभारंभ अवसर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। यह पूजा पंडित नागेंद्र शर्मा निकुंज ने संपन्न कराई।

इस अवसर पर राजेश वर्मा, लालचंद, गंगाधर सैनी, गोपाल सैनी, सागर जांगिड़, नथूराम, गोपाल जांगिड़, रामसिंह, यशुसिंह, धर्मा, निर्मला, सुनिता, किरण, श्वेता, मोना, रेणू, संतोष, सुमन, चंद्रकला और लक्ष्मी सहित कई स्थानीय निवासी मौजूद रहे। इस नए ट्यूबवेल के चालू होने से पावर हाउस क्षेत्र के लगभग 150 घरों को गर्मी के मौसम में पेयजल संकट से स्थायी राहत मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77