[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में बिजली गिरने से पशुओं की मौत:आंधी-बारिश से फसलों को नुकसान, मुआवजे की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में बिजली गिरने से पशुओं की मौत:आंधी-बारिश से फसलों को नुकसान, मुआवजे की मांग

नीमकाथाना में बिजली गिरने से पशुओं की मौत:आंधी-बारिश से फसलों को नुकसान, मुआवजे की मांग

नीमकाथाना : नीमकाथाना में आई तेज आंधी और बारिश ने किसानों व पशुपालकों को नुकसान पहुंचाया है। चीपलाटा की ढाणी नीमावाली (वार्ड नंबर 1) में बिजली गिरने से दो पशुओं की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।

दो पशुओं की मौत

पशुपालक कैलाश गुर्जर के मकान के बाहर 20 से अधिक पशु एक छप्पर के नीचे बंधे थे। तेज आंधी के कारण छप्पर उड़ गया और पास में बिजली गिरने से पशु उसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में एक भैंस और एक पाड़ी की मौके पर ही मौत हो गई।

बेटे का हाथ हुआ फ्रैक्चर

कैलाश गुर्जर ने बताया कि छप्पर गिरने के बाद जब वह पशुओं को बचाने दौड़े, तो उनके बेटे सचिन का हाथ फ्रैक्चर हो गया। इस घटना में करीब एक लाख रुपए से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है। तेज बारिश और आंधी के कारण खेतों में खड़ी फसलें भी प्रभावित हुई हैं। कई किसानों की फसलें गिर गईं और खेतों में पानी भरने से भी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

ग्रामीण राजेश शर्मा ने बताया कि इस प्राकृतिक आपदा से किसानों को आर्थिक क्षति हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसान परिवार को उचित आर्थिक मुआवजा देने की मांग की है।

Related Articles