[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिराना में रक्तदान शिविर का पोस्टर विमोचन:ज्योतिबा फुले जयंती पर मेधावी छात्रों और राजकीय सेवा में चयनितों का होगा सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिराना में रक्तदान शिविर का पोस्टर विमोचन:ज्योतिबा फुले जयंती पर मेधावी छात्रों और राजकीय सेवा में चयनितों का होगा सम्मान

चिराना में रक्तदान शिविर का पोस्टर विमोचन:ज्योतिबा फुले जयंती पर मेधावी छात्रों और राजकीय सेवा में चयनितों का होगा सम्मान

चिराना : चिराना में महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती, प्रतिभावान सम्मान समारोह और स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन किया गया। सैनी समाज संस्था के अध्यक्ष मक्खन लाल सैनी ने बताया कि यह आयोजन 11 अप्रैल को किया जाएगा।

यह कार्यक्रम महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। शिक्षाविद प्रभातीलाल सैनी ने उपस्थित लोगों से 11 अप्रैल को सैनी छात्रावास में होने वाले इस कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया।

सम्मान समारोह में उन विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इसके अतिरिक्त, स्नातक और स्नातकोत्तर परीक्षाओं में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लाने वाले तथा राजकीय सेवा में चयनित होने वाले व्यक्तियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

पोस्टर विमोचन के अवसर पर छात्रावास के अध्यक्ष मक्खनलाल सैनी, पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम सैनी, पूर्व चेयरमैन जुगल किशोर सैनी, श्रीपाल सैनी, प्रभाती लाल सैनी, द्वारका प्रसाद सैनी, घासीराम सैनी, ओमप्रकाश सैनी, कजोड़ मल सैनी, सुरेश सैनी, तोलाराम सैनी, कन्हैयालाल सैनी और राधेकांत सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related Articles