[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में कृष्णा रेजिडेंसी के फ्लैटों में सर्च:100 से ज्यादा जवानों ने ली तलाशी, किराए से रह रहे लोगों का 20 दिन में होगा वेरिफिकेशन

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में कृष्णा रेजिडेंसी के फ्लैटों में सर्च:100 से ज्यादा जवानों ने ली तलाशी, किराए से रह रहे लोगों का 20 दिन में होगा वेरिफिकेशन

सीकर में कृष्णा रेजिडेंसी के फ्लैटों में सर्च:100 से ज्यादा जवानों ने ली तलाशी, किराए से रह रहे लोगों का 20 दिन में होगा वेरिफिकेशन

सीकर : सीकर में आज अल सुबह नवलगढ़ रोड पर कृष्णा रेजिडेंसी के फ्लैटों में पुलिस ने रेड डाली। करीब 100 से ज्यादा पुलिस के जवान इस रेड में शामिल रहे। जिन्होंने कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। इसके अलावा कई फ्लैट्स की तलाशी भी ली। इस दौरान एडिशनल एसपी डॉ. तेजपाल सिंह, सीओ सिटी संदीप चौधरी, गोकुलपुरा SHO विजयपाल यादव (ट्रेनी RPS), उद्योग नगर SHO राजेश कुमार बुडानिया, कोतवाली SHO सुनील कुमार जांगिड़ सहित पुलिस के कई जवान मौजूद रहे। रेड के बारे में सीकर के एडिशनल एसपी डॉ. तेजपाल सिंह ने बताया कि राजस्थान पुलिस का नियम है कि किराएदारों का वेरिफिकेशन होना चाहिए। सीकर में कृष्णा रेजिडेंसी बड़ी बिल्डिंग है। जहां पर बड़ी संख्या में लोग किराए पर रहते हैं।

15 से 20 दिन में होगा वेरिफिकेशन

यहां से पहले भी कई शिकायतें मिल रही थी कि कई लोग ऐसे हैं जिनका वेरिफिकेशन नहीं हो रखा। ऐसे में आज यहां पर सर्च किया गया। यदि कोई मकान मालिक या फ्लैट मालिक अपने यहां किसी को किराए पर रखता है, तो वेरिफिकेशन करवाने के बाद ही उसे रखें। सीकर के लोगों से अपील है कि आने वाले 15 से 20 दिन में वेरिफिकेशन का काम पूरा करवा ले।

कई फ्लैट्स में बड़ी संख्या में मिले लड़के

आज पुलिस को रेड के दौरान कई फ्लैटों में आधा दर्जन तक लड़के मिले। इनमें किराए पर तो केवल एक से दो लोग ही रहते थे। लेकिन बाकी लोग बिना पहचान के यहां पर थे। पुलिस ने सभी से पूछताछ की और डॉक्यूमेंट चेक किए।

अब देखिए रेड के फोटोज…

पुलिस के जवानों ने किराए पर रहने वाले लोगों के एटीएम कार्ड सहित अन्य दस्तावेज चेक किए।
पुलिस के जवानों ने किराए पर रहने वाले लोगों के एटीएम कार्ड सहित अन्य दस्तावेज चेक किए।
पुलिस ने फ्लैट्स में रहने वाले स्टूडेंट के आई कार्ड चेक किए।
पुलिस ने फ्लैट्स में रहने वाले स्टूडेंट के आई कार्ड चेक किए।
पुलिस ने पूछताछ करने और डॉक्यूमेंट चेक करने के बाद लोगों को छोड़ा।
पुलिस ने पूछताछ करने और डॉक्यूमेंट चेक करने के बाद लोगों को छोड़ा।
करीब ढाई घंटे से ज्यादा समय तक पुलिस का सर्च चला।
करीब ढाई घंटे से ज्यादा समय तक पुलिस का सर्च चला।
100 से ज्यादा पुलिस के जवानों और अधिकारियों ने अलग-अलग टीम बनाकर फ्लैट्स की तलाशी ली।
100 से ज्यादा पुलिस के जवानों और अधिकारियों ने अलग-अलग टीम बनाकर फ्लैट्स की तलाशी ली।
आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियों में पुलिस के अधिकारी और जवान सर्च करने पहुंचे।
आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियों में पुलिस के अधिकारी और जवान सर्च करने पहुंचे।

Related Articles