नीमकाथाना के गणेश्वर में पाइपलाइन में लीकेज:हजारों लीटर पानी व्यर्थ बहा, पानी की किल्लत से परेशान ग्रामीण
नीमकाथाना के गणेश्वर में पाइपलाइन में लीकेज:हजारों लीटर पानी व्यर्थ बहा, पानी की किल्लत से परेशान ग्रामीण
नीमकाथाना : नीमकाथाना में जहां एक ओर कई गांव और मोहल्ले पेयजल संकट से परेशान हैं। वहीं दूसरी ओर जलदाय विभाग की लापरवाही के चलते हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। लीकेज पाइपलाइन से अब हजारोंं लीटर पानी बह गया है।
तीन दिन से लाइन में लीकेज
गणेश्वर तीर्थ धाम के प्रवेश द्वार के पास पाइपलाइन में लीकेज हो गया है। दो जगह से पाइप लीकेज के कारण लगातार पानी बह रहा है, जिससे रोजाना हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। स्थानीय दुकानदार मुकेश कुमावत ने बताया कि पाइपलाइन लीकेज की समस्या पिछले तीन दिन से बनी हुई है, लेकिन अब तक इसे ठीक नहीं किया गया है।
मोहल्लेवासी बोले-5 से 7 दिन में एक बार आ रहा पानी
मोहल्ले के लोगों का कहना है कि उनके घरों में 5 से 7 दिन में एक बार ही पानी आता है और वह भी मात्र 2-3 बाल्टी ही मिल पाता है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार विभाग को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला, समाधान नहीं। इस लापरवाही से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जल्द पाइपलाइन की मरम्मत की मांग
गणेश्वर पंचायत प्रशासक ने बताया कि जलदाय विभाग को कई बार समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन विभाग की उदासीनता के चलते अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द पाइपलाइन की मरम्मत कर पानी की बर्बादी रोकी जाए और क्षेत्र में नियमित जल आपूर्ति सही तरीके से हक सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2092149


