[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में चोरी के आरोप में युवक की पिटाई,पेड़ से बांधा, दुकानदार के गल्ले से 7 हजार रुपए निकालने का आरोप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में चोरी के आरोप में युवक की पिटाई,पेड़ से बांधा, दुकानदार के गल्ले से 7 हजार रुपए निकालने का आरोप

नीमकाथाना में चोरी के आरोप में युवक की पिटाई,पेड़ से बांधा, दुकानदार के गल्ले से 7 हजार रुपए निकालने का आरोप

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अशोक सिंह शेखावत 

नीमकाथाना : नीमकाथाना के भूदोली गांव की मालियों की ढाणी में चोरी के आरोप में युवक की ग्रामीणों ने जमकर धुनाई कर दी। गांव वालों ने युवक के पेड़ से बांधा और जमकर पीटा। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

गल्ले से 7 हजार रुपए निकालने का आरोप

ग्रामीणों ने बताया- बस स्टैंड के पास स्थित जनरल स्टोर के मालिक खेत में चारा इकठ्ठा कर रहे थे। इस दौरान एक युवक उनकी दुकान में घुसा और 7 हजार रुपए निकाल लिए। कुछ देर बाद दुकानदार लौटा तो युवक ने सामान लेने की बात कही। मगर जैसे ही जेब में उसने हाथ डाला तो पैसे गिर पड़े। इस पर दुकानदान ने उससे पूछताछ की तो वह भागने लगा। दुकानदार के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने युवक को पकड़ लिया।

पेड़ से बांधकर की पिटाई

युवक को पकड़ने के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने उसे पेड़ से बांध दिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया युवक दौसा का रहने वाला है।

Related Articles