उपजिला अस्पताल की पार्किंग फिर चोरों के निशाने पर, बाइक चोरी सीसीटीवी में कैद
उपजिला अस्पताल की पार्किंग फिर चोरों के निशाने पर, बाइक चोरी सीसीटीवी में कैद
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
खाटूश्यामजी : कस्बे के राजकीय उपजिला अस्पताल की पार्किंग एक बार फिर चोरों के निशाने पर आ गई। बीती शाम अस्पताल परिसर से एक मोटरसाइकिल चोरी हो गई, जिसकी पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक बाइक लेकर जाते हुए साफ नजर आ रहा है। इससे पहले भी 22 मार्च को इसी पार्किंग से एक बोलेरो गाड़ी चोरी हुई थी, जिसे पुलिस ने 28 मार्च को बरामद कर लिया था।
इसके बावजूद अस्पताल प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने से चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से मरीजों और उनके परिजनों में भय का माहौल है, वहीं अस्पताल प्रशासन की लापरवाही पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2091499


