चिड़ावा में चुंगी नाका क्षेत्र से हटा अतिक्रमण:नगरपालिका ने पुलिस बल की मौजूदगी में की कार्रवाई, हल्का विरोध
चिड़ावा में चुंगी नाका क्षेत्र से हटा अतिक्रमण:नगरपालिका ने पुलिस बल की मौजूदगी में की कार्रवाई, हल्का विरोध
चिड़ावा : चिड़ावा शहर के चुंगी नाका क्षेत्र में स्थित जयपुर हॉस्पिटल के पीछे मंगलवार को नगरपालिका प्रशासन ने अतिक्रमण हटा दिया। लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद प्रशासन ने जेसीबी की मदद से रास्ते में किए गए स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण को ध्वस्त किया।
नगरपालिका को जयपुर हॉस्पिटल के पीछे रास्ते पर अतिक्रमण की लिखित शिकायतें मिली थीं। इन शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए मंगलवार दोपहर बाद नगरपालिका की टीम संसाधनों के साथ मौके पर पहुंची। कार्रवाई के दौरान किसी भी विरोध या अव्यवस्था से निपटने के लिए पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई थी।
यह पूरी कार्रवाई नगरपालिका के जेईएन आकाश जांगिड़ और एसआई संदीप लांबा के नेतृत्व में संपन्न हुई। टीम ने व्यवस्थित तरीके से रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराया।
कार्रवाई के दौरान नगरपालिका टीम से जमादार राजेंद्र, दीपक कुमार, मनीष पुजारी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था के लिए चिड़ावा थाने से हेड कांस्टेबल अमित भाटिया, योगेश शर्मा और महेंद्र कुमार सहित पुलिस के जवान तैनात रहे।
नगरपालिका अधिकारियों के अनुसार, आम रास्ते में बाधा उत्पन्न करने वाले किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2091995


