[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

5 साल के बच्चे पर आवारा कुत्ते ने किया हमला:चेहरे पर 20 टांके आए, होंठ और गाल बुरी तरह जख्मी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

5 साल के बच्चे पर आवारा कुत्ते ने किया हमला:चेहरे पर 20 टांके आए, होंठ और गाल बुरी तरह जख्मी

5 साल के बच्चे पर आवारा कुत्ते ने किया हमला:चेहरे पर 20 टांके आए, होंठ और गाल बुरी तरह जख्मी

फतेहपुर : सीकर के फतेहपुर कस्बे में एक आवारा कुत्ते ने 5 साल के मासूम बच्चे को बुरी तरह से जख्मी कर दिया। बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान कुत्ता वहां पर आया और फिर मासूम बच्चे को जगह-जगह से काटा। बच्चे को 20 टांके आए हैं। जानकारी के मुताबिक फतेहपुर के वार्ड नंबर 4 का रहने वाला शिवम कुमार सैनी (5) पुत्र सुरेश कुमार सैनी अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वहां पर एक आवारा कुत्ता आया। कुत्ते ने शिवम के होंठ के नीचे,कान,पैर सहित जगह-जगह हमला कर दिया।

बच्चे के कान,गाल और होंठ पर कुत्ते ने काट लिया, बच्चा बुरी तरह जख्मी हो गया।
बच्चे के कान,गाल और होंठ पर कुत्ते ने काट लिया, बच्चा बुरी तरह जख्मी हो गया।

बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। हमला करने के बाद भी कुत्ता बच्चे को नहीं छोड़ रहा था। ऐसे में बड़ी मुश्किल से लोगों ने उसे छुड़वाया।

उसके बाद बच्चे को फतेहपुर के धानुका अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसका करीब आधे घंटे तक ट्रीटमेंट चला। शिवम का सबसे ज्यादा निचला होंठ और गाल जख्मी हुआ है। वहां 15 टांके लगाए गए हैं। इसके अलावा कान पर भी 5 टांके आए हैं। कुत्ते ने पैर और शरीर के दूसरे हिस्सों पर भी हमला किया। वहां से भी ब्लड निकला।

शिवम के होंठ व निचले हिस्से में 15 टांके आए हैं वहीं कान पर 5 टांके आए हैं।
शिवम के होंठ व निचले हिस्से में 15 टांके आए हैं वहीं कान पर 5 टांके आए हैं।

पिछले महीने भी फतेहपुर कस्बे में करीब 20 आवारा कुत्तों ने एक आदमी पर हमला किया था। इसके बाद नगर परिषद ने कुछ कुत्तों को शहर से बाहर छोड़ा लेकिन फिर उनका अभियान ठंडा पड़ गया इसके बाद आज फिर से ऐसा घटना हुई। फतेहपुर के धानुका अस्पताल के सीनियर नर्सिंग ऑफिसर भगवान सिंह चौधरी ने बताया कि कुत्ते ने बच्चे को बुरी तरह से जख्मी कर दिया था। होंठ और उसके नीचे 15 टांके आए हैं।

Related Articles