टीचर की याद में स्कूल में लगा रक्तदान शिविर:गांव के युवाओं ने दिया ब्लड डोनेट, 45 यूनिट की गई इकट्ठा
टीचर की याद में स्कूल में लगा रक्तदान शिविर:गांव के युवाओं ने दिया ब्लड डोनेट, 45 यूनिट की गई इकट्ठा
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ की पीसीबी राजकीय स्कूल में मंगलवार को महावीर इंटरनेशनल के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर स्वर्गीय श्याम सुंदर भेभरजका की स्मृति में गिरधारीलाल एवं नवरत्न भेभरजका के सहयोग से आयोजित किया गया। साथ ही स्कूल के पूर्व शिक्षक दिवंगत हुकमाराम बरवड़ की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर यह सेवा कार्य किया गया।
विद्यालय के प्राचार्य रणवीर सिंह महरिया ने बताया- रक्तदान शिविर में क्षेत्र के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और समाजसेवा के इस कार्य में अपनी भागीदारी निभाई। शिविर में युवाओं के साथ-साथ अन्य लोगों ने भी रक्तदान कर मानवता का संदेश दिया।
रक्तदान शिविर में लायन्स चेरिटेबल ट्रस्ट ब्लड सेंटर की टीम ने रक्त संग्रहण की जिम्मेदारी संभाली। टीम के हिम्मत सिंह और सुरेश कुमार ने रक्तदान प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संचालित किया। शिविर दोपहर तीन बजे तक चला, जिसमें कुल 45 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। आयोजकों ने रक्तदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होते हैं।
समाज के कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर सीबीईओ सुनीता पूनिया, डॉ. एसके छाबड़ा, भामाशाह पवन तोदी, साहित्यकार घनश्याम नाथ कच्छावा, एडवोकेट विमल गोदारा, भरत पंवार, ईश्वर सिंह सर्वा, भागीरथ गर्ग, नेहा चौधरी, महमूद हसन और अंबिका स्वामी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
शिविर के सफल आयोजन में बबलू बजरंगी, एएओ जितेंद्र प्रजापत, विवेक बेदी, राजकुमार, एकता मीणा, राधा कंवर, ममता महरिया, विनीता मीणा और सुषमा शर्मा ने व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाली।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2092054


