अवकाशों में कटौती के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन, काली पट्टी बांध जताया रोष
अवकाशों में कटौती के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन, काली पट्टी बांध जताया रोष
बुहाना : राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) उपशाखा बुहाना के आह्वान पर ब्लॉक के समस्त राजकीय विद्यालयों में शिक्षकों ने राज्य सरकार एवं शिक्षा विभाग द्वारा अवकाशों में की गई कटौती के विरोध में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने बताया कि हाल ही में जारी शिविरा पंचांग 2026-27 में ग्रीष्मकालीन, शीतकालीन एवं संस्था प्रधान द्वारा घोषित अवकाशों में कटौती की गई है, जिससे पूरे शिक्षा जगत में रोष व्याप्त है। इसे मनमाना और अव्यावहारिक निर्णय बताते हुए शिक्षकों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है।

संगठन के पदाधिकारियों के अनुसार आंदोलन की रूपरेखा भी तैयार कर ली गई है। इसके तहत 8 अप्रैल को उपखंड अधिकारी (एसडीएम) के माध्यम से तथा 20 अप्रैल को जिला कलेक्टर के जरिए मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके बाद भी मांगें नहीं मानी गईं तो 18 मई को रामगंज मंडी में शिक्षा मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। शिक्षक संघ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि अवकाशों में की गई कटौती को वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2091975


