बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय में पहली एलुमनाई मीट, 100 से अधिक पूर्व छात्र होंगे शामिल
बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय में पहली एलुमनाई मीट, 100 से अधिक पूर्व छात्र होंगे शामिल
बीकानेर : बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूसीईटी) द्वारा पहली बार एलुमनाई मीट का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में 100 से अधिक पूर्व छात्र अपने परिवारजनों सहित भाग लेंगे। जनसंपर्क अधिकारी विक्रम राठौड़ के अनुसार, यह आयोजन यूसीईटी के प्राचार्य डॉ. परबंत सिंह संधू, डीन एलुमनाई अफेयर्स डॉ. ममता शर्मा पारीक एवं एसोसिएट डीन डॉ. गायत्री शर्मा के संयोजन में आयोजित होगा।
इस एलुमनाई मीट में शामिल पूर्व छात्र वर्तमान में प्रशासनिक सेवाओं, इंजीनियरिंग, प्रबंधन एवं तकनीकी क्षेत्रों में प्रतिष्ठित पदों पर कार्यरत हैं। आयोजन समिति द्वारा वर्तमान विद्यार्थियों को भी आमंत्रित किया गया है, जिससे उन्हें करियर मार्गदर्शन और अनुभव साझा करने का अवसर मिल सके।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मृदुल कच्छवाह (पुलिस अधीक्षक, बीकानेर), विशिष्ट अतिथि आशीष अग्रवाल तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलगुरु प्रो. अखिल रंजन गर्ग करेंगे। कार्यक्रम के दौरान एलुमनाई और वर्तमान छात्रों के बीच संवाद सत्र एवं नेटवर्किंग सेशन आयोजित होंगे, जिनमें करियर मार्गदर्शन और अनुभवों का आदान-प्रदान किया जाएगा।
कुलगुरु प्रो. अखिल रंजन गर्ग ने कहा कि यह पहला एलुमनाई मीट विश्वविद्यालय और पूर्व छात्रों के बीच संबंध मजबूत करने का सशक्त मंच बनेगा। उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजन न केवल मेल-जोल का अवसर प्रदान करते हैं, बल्कि संस्थान की शैक्षणिक परंपरा और एलुमनाई की उपलब्धियों को भी उजागर करते हैं।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी पूर्व छात्रों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन भविष्य में भी नियमित रूप से किए जाएंगे, जिससे संस्थान और एलुमनाई के बीच जुड़ाव और मजबूत हो सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2092041


