[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चकनांगल विद्यालय का अवलोकन, प्रवेश उत्सव में नामांकन बढ़ाने पर दिया जोर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चकनांगल विद्यालय का अवलोकन, प्रवेश उत्सव में नामांकन बढ़ाने पर दिया जोर

चकनांगल विद्यालय का अवलोकन, प्रवेश उत्सव में नामांकन बढ़ाने पर दिया जोर

उदयपुरवाटी : क्षेत्र के इंद्रपुरा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, चकनांगल (इंद्रपुरा) में शनिवार को प्रवेश उत्सव के अवसर पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार शर्मा ने विद्यालय का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक एवं व्यवस्थागत गतिविधियों का गहन निरीक्षण किया। कक्षा-कक्ष, साफ-सफाई, शिक्षण व्यवस्था एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति जैसे विभिन्न पहलुओं का अवलोकन किया गया। अवलोकन के दौरान मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय स्टाफ को नए सत्र में अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सुझाव दिए। उन्होंने अभिभावकों से संपर्क बढ़ाने, जनजागरूकता अभियान चलाने और शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल बनाने पर जोर दिया। 

प्रवेश उत्सव के दौरान विद्यालय में विद्यार्थियों और शिक्षकों में उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर नवप्रवेशित बच्चों का स्वागत कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक सुमिता के साथ सुनीता, ममता डुडी, सरिता, पिरामल, सतवीर सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। यह अवलोकन कार्यक्रम शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Related Articles