सीकर में मृत लोगों का भी वोटर लिस्ट में नाम:एक वार्ड के 600 मतदाता का नाम दूसरे वार्ड में जोड़ा; SIR में नए वोटर्स का नाम भी नहीं
सीकर में मृत लोगों का भी वोटर लिस्ट में नाम:एक वार्ड के 600 मतदाता का नाम दूसरे वार्ड में जोड़ा; SIR में नए वोटर्स का नाम भी नहीं
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
सीकर : सीकर नगर परिषद सभापति जीवण खां ने वार्डों की वोटर लिस्ट में धांधली का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि एक वार्ड से 600 वोट दूसरे वार्ड में डाल दिए गए। इतना ही नहीं वोटर लिस्ट में अब तक मृत लोगों के नाम जुड़े हुए है। वहीं SIR में जिन नए मतदाताओं ने नाम जुड़वाए गए, उनके नाम भी नई वोटर लिस्ट में नहीं है।
पढ़िए, वार्डों की वोटर लिस्ट में गड़बड़ी
सभापति ने कहा कि निर्वाचन आयोग की ओर से नई वोटर लिस्ट जारी की गई है, उसमें बहुत धांधली हुई है। धांधली भी ऐसी, जैसे कि घर बैठकर,बिना किसी सर्वे के वोटर लिस्ट बनाई गई हो। वोटर लिस्ट देखकर बड़ी हंसी भी आती है। सभापति ने कहा- सुभाष चौक के नए वार्ड नंबर 20 के 600 वोटर को नए वार्ड नंबर 21 में जोड़ दिया गया। वहीं वार्ड नंबर 20 में धोद रोड और लसाड़िया का बास के वोटर के नाम जुड़ दिए गए। वार्ड नंबर 15 के वोट 16 में जोड़ दिए। वार्ड नंबर 61 के वोट 63 में जोड़ दिए,7 और 8 नंबर वार्ड के वोट 11 में जोड़ दिए। कोई भी वार्ड ऐसा नहीं है, जिसकी वोटर लिस्ट में धांधली न हुई हो।
धांधली कर चुनाव जीतने की मंशा
SIR तैयार करने में तीन से चार महीने लोगों को उलझाकर रखा गया। SIR फिल्टर होकर आ गई। इसके बाद भी 2025 की वोटर लिस्ट से चुनाव करवाने की इनकी न जाने क्या मंशा है। यह लोग जानबूझकर किसी भी तरीके से वोटरलिस्ट में गड़बड़ी करके चुनाव जीतने की मंशा रखते हैं। हालांकि अभी तक इनका चुनाव करवाने का भी कोई मूड नहीं है। वोटर लिस्ट से अगर चुनाव करवाना है तो फिर अपने हिसाब से ही लिस्ट बनाकर चुनाव करवा लो। SIR में नए मतदाताओं के नाम को वोटर लिस्ट में जोड़ा भी नहीं गया। अब कह रहे हैं कि दोबारा SIR की तरह प्रक्रिया अपनाकर वोटर लिस्ट में जुड़वाओ।
दोबारा सर्वे कर सही से नाम जुड़वाए
इसे लेकर सभापति कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्टर आशीष मोदी को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि वार्डों की वोटर लिस्ट सही हो। यदि वोटर लिस्ट ठीक नहीं की जाती तो मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। जब बीएलओ को इस बारे बोलते हैं तो वह कहता है कि मतदाता ही अपना नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाएंगे। अब क्या 600-600 वोटर को निर्वाचन शाखा में लेकर आए। BLO ने जानबूझकर वार्ड सीमाओं से अलग वोट शामिल किए। हमारी मांग है कि दोबारा से सर्वे हो और फिर सही से नाम जोड़े जाए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2092043


