छापोली में स्व. देवा गुर्जर कोटा की चतुर्थी पुण्यतिथि मनाई, भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित
छापोली में स्व. देवा गुर्जर कोटा की चतुर्थी पुण्यतिथि मनाई, भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित
छापोली : उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र के छापोली गांव स्थित श्री कैरवाले बालाजी के श्री हीरामल जी मंदिर प्रांगण में स्वर्गीय देवा गुर्जर कोटा की चतुर्थी पुण्यतिथि श्रद्धा एवं भावपूर्ण वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्व. देवा गुर्जर कोटा को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
वक्ताओं ने किया स्मरण
देवसेना प्रदेश सचिव धर्मपाल गुर्जर (केशरीपुरा) ने अपने संबोधन में कहा कि स्व. देवा गुर्जर कोटा की पहचान पूरे राजस्थान में बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी हत्या धोखे से और एक साजिश के तहत करवाई गई थी।
वहीं देवसेना जिलाध्यक्ष झुंझुनूं रोहिताश गुर्जर डोई ने कहा कि देवा गुर्जर ने कम उम्र में ही युवाओं के दिलों में अपनी खास जगह बना ली थी। उनकी लोकप्रियता कुछ लोगों को रास नहीं आई, जिसके चलते षड्यंत्रपूर्वक उनकी हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि स्व. देवा गुर्जर आज भी युवाओं के दिलों में जीवित हैं और हमेशा रहेंगे। कार्यक्रम का माहौल श्रद्धा और सम्मान से ओत-प्रोत रहा, जहां सभी ने स्व. देवा गुर्जर कोटा के जीवन और उनके योगदान को याद किया।
बड़ी संख्या में लोग रहे उपस्थित
कार्यक्रम में सिंगर देव गुर्जर, सांवरमल गुर्जर (देवीपुरा बणी), सुभाष गुर्जर (छापोली), बोदूराम गुर्जर, धर्मेंद्र, शेर सिंह चौहान, राहुल गुर्जर, अनिल खटाणा, रोहिताश बैंसला, जीतू यादव, अविनाश मीणा, मुकेश अधाणा, विक्रम योगी, विनोद बसोवा, विक्रम मीणा, साजिद खान, नेक मोहम्मद, राकेश खलवा, ईश्वर फौजी, मार्टिन, सुनील अडवाना, सचिन डोई, लोकेश बसोवा सहित कई ग्रामीण एवं युवा उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2092239

